Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों का बिल्डर कार्यालय पर प्रदर्शन, फिर मिला आश्वासन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा-1 सोसायटी के सैकड़ों निवासी शनिवार को नोएडा सेक्टर-63 स्थित बिल्डर कार्यालय पहुंचे। रजिस्ट्री न होने को लेकर निवासियों ने प्रदर्शन किया।

mahagun mantra 1 (1)

नोएडा के सेक्टर 63 स्थित महागुन बिल्डर के ऑफिस में मौजूद खरीदार

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा-1 सोसायटी के सैकड़ों निवासी शनिवार को नोएडा सेक्टर-63 स्थित बिल्डर कार्यालय पहुंचे। रजिस्ट्री न होने को लेकर निवासियों ने प्रदर्शन किया। 4 वर्षों से रजिस्ट्री की मांग कर रहे निवासियों ने बिल्डर पर टालमटोल का आरोप लगाते हुए कहा कि 2021 में अधूरे निर्माण के बीच पजेशन दे दिया गया था, लेकिन अब तक रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई।

3 टावरों में 546 फ्लैट
निवासियों ने बताया कि सोसायटी के तीन टावरों में कुल 546 फ्लैट हैं। पजेशन के समय ही उन्होंने स्टांप शुल्क का भुगतान कर दिया था। इसके बावजूद रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। इस संबंध में कई बार बिल्डर से संपर्क किया गया। हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।

Advertisment

इस बार भी मिला आश्वासन
शनिवार को जब दर्जनों निवासी बिल्डर कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू किया तो स्थिति को संभालने के लिए बिल्डर पक्ष के अन्नू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने निवासियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

दो टावर में होगी रजिस्ट्री
बिल्डर ग्रुप के निदेशक अमित जैन व धीरज जैन के साथ हुई बैठक के बाद यह सहमति बनी कि 15 सितंबर 2025 से पूर्व रिद्धि और ओम टावर के निवासियों की रजिस्ट्री शुरू कर दी जाएगी। इस आश्वासन की पुष्टि ईमेल के माध्यम से लिखित रूप में भी की गई है।

यह लोग रहे मौजूद
प्रदर्शन में जेपी पांडेय, सुमन कुमार झा, देवेंद्र जाखड़, राजेश कुमार, अरुण बडोला, देश राज, तुषार घोष, रिंकू गुप्ता, केके एस नेगी सहित कई अन्य निवासी शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ