ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में पड़ी गोली के कारण अब उसका पैर काटना पड़ा है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से उसके पैर में इंफेक्शन फैल गया था। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हालत बिगड़ने के बाद उसे ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
लोहे के सरिया से भरा ट्रक लूटा था
जानकारी के मुताबिक कोंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर इसी साल 16 जून को एक ट्रक खड़ा था। चालक लघुशंका करने के लिए रुका था। ट्रक में करीब 10 लाख रुपये के सरिया लदे थे। आरोप है कि वहां कार सवार बदमाश पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिस वाला बताया। धमकाते हुए ट्रक चालक को अपनी कार में बैठा लिया। चालक को बेहोश करते हुए ट्रक को लूट लिया था। इसके बाद ग्रेटर नोएडा के एक व्यापारी को इन चोरी की सरियों को सात लाख रुपये में बेच दिया।
अकबर-कुलदीप के पैर में पड़ी थी गोली
मामले की पड़ताल और बदमाशों की तलाश में लगी पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी से पैसे लेने के लिए कार से आ रहे हैं। पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा अंडर पास के पास बदमाशों की घेराबंदी कर ली। आरोप है कि घेराबंदी होते ही बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान बागपत जिला निवासी अकबर और कुलदीप के पैर में गोली लग गई। दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था।
अकबर के पैर में हो गया था काफी इंफेक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक यहां आरोपी अबकर की हालत गंभीर होने लगी। पैर में इंफेक्शन फैलने लगा। इसके बाद उसे ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ज्यादा इंफेक्शन पाए जाने पर उसका घुटने के पास से पैर काटना पड़ा है। ग्रेटर नोएडा के एसीपी-2 नितिन कुमार सिंह ने बताया कि पैर में जख्म हो जाने पर पैर को काटना पड़ा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 hr agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
3 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
5 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
5 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
6 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
6 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
6 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
6 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines