Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसायटी में हंगामा, आवारा कुत्तों को लेकर पशु प्रेमियों और निवासियों में टकराव

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसायटी में हंगामा, आवारा कुत्तों को लेकर पशु प्रेमियों और निवासियों में टकरावग्रेटर नोएडा वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसायटी में मंगलवार देर रात एक बार फिर आवारा कुत्तों के मुद्दे को लेकर तनाव का माहौल देखने को मिला। पशु प्रेमियों के एक समूह ने सोसायटी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी और बैनर के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया।

Dog Lover Pam Olympiya

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसायटी में हंगामा, आवारा कुत्तों को लेकर पशु प्रेमियों और निवासियों में टकरावग्रेटर नोएडा वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसायटी में मंगलवार देर रात एक बार फिर आवारा कुत्तों के मुद्दे को लेकर तनाव का माहौल देखने को मिला। पशु प्रेमियों के एक समूह ने सोसायटी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी और बैनर के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन के कारण सोसायटी के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गेट की एंट्री और एग्जिट को घंटों तक बंद कर दिया गया, जिससे आवागमन ठप हो गया।

कथित शेल्टर होम बना दिया
सोसायटी निवासी विष्णु मिश्रा ने बताया कि परिसर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक फ्लैट को कथित रूप से शेल्टर होम में तब्दील कर दिया गया है जहां बड़ी संख्या में कुत्ते रखे गए हैं। इससे लोगों में भय का माहौल है। बच्चे-बुजुर्ग घर से बाहर निकलने में कतराते है।

कई बार की है शिकायत
निवासियों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को इस संबंध में कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पशु प्रेमियों को सोसायटी के गेट के सामने प्रदर्शन करने की अनुमति किसने दी?

पहले भी कर चुके है प्रदर्शन
गौरतलब है कि इससे पहले भी यह समूह एग्जोटिका ड्रीम विले और गौर सिटी 2 के 14 एवेन्यू के बाहर इसी प्रकार का प्रदर्शन कर चुका है। इन घटनाओं के बाद इलाके में असंतोष का माहौल बन गया है। पुलिस और प्राधिकरण द्वारा फिलहाल स्थिति को सामान्य बनाए रखने के कोशिश की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ