Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बिजली कटौती ने रुलाया, त्यौहार हुआ फीका

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में शनिवार को रक्षाबंधन के दिन शाम को हुई अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का त्योहार फीका कर दिया। शाम के समय रिश्तेदार और दोस्त एक दूसरे के घर पर खाना खाने के लिए आए, तभी बिजली कटौती ने सभी को रुला दिया है।

Noida News, power cut, power cut in society, Noida Hindi News, UP News
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में शनिवार को रक्षाबंधन के दिन शाम को हुई अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का त्योहार फीका कर दिया। शाम के समय रिश्तेदार और दोस्त एक दूसरे के घर पर खाना खाने के लिए आए, तभी बिजली कटौती ने सभी को रुला दिया है। शाम 6 बजे के करीब बिजली कटी और 9:30 बजे तक नहीं आई।

रेस्टोरेंट में खाना खाने चले गए लोग
शहर की ज्योति किरण सोसायटी में रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती ने त्यौहार का रंग फीका कर दिया। शाम 6 बजे बिजली कट गई। खाना खाने के दौरान तक जब बिजली नहीं आई तो वह अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए चले गए।

Advertisment

बारिश में चरमरा जाती है बिजली व्यवस्था
ग्रेटर नोएडा में अक्सर देखा गया है कि बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था चर मरा जाती है। करीब एक सप्ताह पहले भी जब बारिश हुई थी तो शहर के मुख्य सेक्टर 37 के अलावा कई अन्य स्थानों पर कई घंटे तक बिजली कटौती हुई थी। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

बार-बार आता रहा मैसेज
शनिवार को त्यौहार के दिन ग्रेटर नोएडा में हुई बिजली कटौती के बाद एनपीसीएल का बार-बार मैसेज आता रहा कि कुछ ही देर में बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी। करीब 4 घंटे तक यह सिलसिला जारी रहा। लोगों को रात के समय अंधेरे में रहना पड़ा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ