Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में किसान के बेटी को हेलिकॉप्टर से ले गया दुल्हा, लोगों की उमड़ी भीड़

Greater Noida News: सोमवार को दनकौर क्षेत्र के रामपुर खादर गांव में हुई एक शादी ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया. यहां किसान की बेटी की शादी में दूल्हा महज 25 किलोमीटर दूर से अपनी दुल्हन को लेने हेलिकॉप्टर से पहुंचा.

Helicopter Marriage
विज्ञापन

Greater Noida News: सोमवार को दनकौर क्षेत्र के रामपुर खादर गांव में हुई एक शादी ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया. यहां किसान की बेटी की शादी में दूल्हा महज 25 किलोमीटर दूर से अपनी दुल्हन को लेने हेलिकॉप्टर से पहुंचा. हेलिकॉप्टर को उतरते देख ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. आसमान से उड़ते दूल्हे और हेलिकॉप्टर के नजारे ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर दनकौर पुलिस के जवान मौके पर तैनात रहे.

कारोबारी के बेटे से हुई शादी

रामपुर खादर गांव निवासी किसान अजय शर्मा की बेटी अंजली शर्मा की शादी बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी कारोबारी राजकुमार शर्मा के बेटे अर्जुन शर्मा से हुई. रविवार की रात अर्जुन की बारात बड़े ही धूमधाम से रामपुर गांव पहुंची. सोमवार सुबह अंजली की विदाई एक अनोखे अंदाज में हुई, जब दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेकर रवाना हुआ.

Advertisment

दुल्हे की थी इच्छा

अर्जुन की इच्छा थी कि वह अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से घर लेकर जाए. बेटे की यह ख्वाहिश पूरी करने के लिए पिता राजकुमार शर्मा ने लाखों रुपये खर्च कर हेलिकॉप्टर की व्यवस्था कराई. हेलिकॉप्टर के उतरने और उड़ान भरने का नजारा देखने के लिए रामपुर के अलावा आसपास के गांवों से भी लोग पहुंच गए. ग्रामीणों ने मोबाइल से वीडियो और फोटो खींचे. लोगों ने कहा कि उन्होंने पहली बार गांव में इस तरह की शाही विदाई देखी है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ