Noida News: नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल, जमकर हुई धक्का-मुक्की, बैरिकेड तोड़े

Noida News: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले नोएडा के 81 गांवों के किसानों का नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जारी धरना-प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया. किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय के बाहर लगाए गए बैरिकेड तोड़कर दफ्तर के भीतर घुसने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया.

Kisan Protest
विज्ञापन

Noida News: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले नोएडा के 81 गांवों के किसानों का नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जारी धरना-प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया. किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय के बाहर लगाए गए बैरिकेड तोड़कर दफ्तर के भीतर घुसने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया. इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की और झड़प हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

महापंचायत बुलाई गई थी

किसान लंबे समय से मुआवजा, प्लॉट आवंटन और आबादी निस्तारण जैसी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार को किसानों ने नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर महापंचायत बुलाई थी. बड़ी संख्या में किसान सुबह से ही कार्यालय के बाहर जुटने लगे. किसानों का कहना था कि प्राधिकरण और प्रशासन के अधिकारियों ने अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है. इसी के विरोध में किसान बैरिकेड तोड़कर अंदर जाने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इसी दौरान दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई.

विज्ञापन

लगातार हुई नारेबाजी

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन किसानों का गुस्सा बढ़ता ही गया. धरना स्थल पर लगातार नारेबाजी जारी रही. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्राधिकरण कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

जारी रहेगा आंदोलन

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी का कहना है कि किसानों की मांगों पर बातचीत चल रही है और जल्द ही समाधान होगा. वहीं, किसान नेताओं ने साफ कहा है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ