नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि मुझे अपना घर (कांग्रेस) छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए आजाद ने ये बातें कही। आजाद ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी एक बहाना है, G-23 की ओर से पत्र लिखे जाने के बाद से कुछ कांग्रेस नेता नहीं चाहते थे कि मैं कांग्रेस में रहूं। वे कभी नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें पत्र लिखे, उनसे सवाल करे।
अभी पढ़ें – एंबुलेंस नहीं मिली तो मासूम का शव गोद में ले गया 10 साल का भाई, सौतेली मां ने की थी हत्या
शुक्रवार को आजाद ने कांग्रेस से दिया था इस्तीफा
बता दें कि आजाद ने शुक्रवार को राहुल गांधी की अपरिपक्वता का हवाला देते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। आजाद ने राहुल गांधी पर पार्टी में परामर्श तंत्र को ध्वस्त करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए पांच पेज के इस्तीफे में आजाद ने दावा किया था कि एक मंडली पार्टी चलाती है, सभी बड़े फैसले राहुल गांधी या फिर उनके सुरक्षा गार्डों और पीए द्वारा लिए जाते थे। आजाद ने कहा कि बहुत सालों तक हमने राहुल गांधी को एक सफल नेता बनाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी कोई रुचि ही नहीं है।
आजाद के सहयोगी बोले- नई पार्टी का करेंगे गठन
जम्मू-कश्मीर के कई राजनीतिक नेताओं ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के एक दिन बाद शनिवार को गुलाम नबी आजाद से मुलाकात की जो एक नई राष्ट्रीय पार्टी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। पूर्व कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने कहा था कि आजाद साहब ने कहा है कि एक राष्ट्रीय पार्टी का गठन किया जाएगा, हम जम्मू-कश्मीर से पार्टी को शुरू करेंगे। पार्टी जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती से लड़ेगी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस साल के अंत में चुनाव होने की संभावना है।
संसद में PM Modi के गले वो (राहुल) लगे थे मैं नहीं: आजाद
गुलाम नबी आजाद का रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है, के सवाल पर उन्होंने कहा कि घर वालों (कांग्रेस नेताओं) ने घर छोड़ने पर मजबूर किया और जहां घर वालों को लगे कि यह आदमी नहीं चाहिए तो अकलमंदी खुद घर छोड़ने में है। जो शख्स अपनी स्पीच खत्म करने के बाद भरी सदन में उनसे (PM से) गले मिले, तो वे मिले हैं या मैं मिला हूं? इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘Crude’ आदमी समझता था, लेकिन उन्होंने इंसानियत दिखाई।
अभी पढ़ें – MP: पेट्रोल पंप पर नकाबपोश बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम, सीसीटीवी में कैद वारदात
आजाद ने जयराम रमेश पर भी साधा निशाना
गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले वे (जयराम रमेश) अपना DNA चेक करवाएं कि कहां के हैं और किस पार्टी से हैं, वह देखें कि उनका DNA किस-किस पार्टी में रहा है। बाहर के लोगों को कांग्रेस का अता-पता नहीं है। चापलूसी और ट्विट कर जिन्हें पद मिले अगर वे आरोप लगाएं तो हमें दुख होता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
9 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
16 mins agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
38 mins agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
45 mins agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 hr agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
2 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines