MP: पेट्रोल पंप पर नकाबपोश बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम, सीसीटीवी में कैद वारदात

पेट्रोल पंप

पेट्रोल पंप

विज्ञापन

देवास। मध्यप्रदेश के देवास शहर में देर रात पेट्रोल पंप में लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बायपास रोड़ स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरे गन दिखाकर नकदी लूटकर ले गए।

यह पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि बदमाश गल्ले में रखा करीब 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह मुंह पर गमछा बांधे तीन बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर ही बैठा रहा और दो बदमाश ऑफिस में घुसकर सेल्समैन व एक अन्य कर्मचारी को गन व चाकू दिखाते हुए पूरी वारदात को अंजाम देकर बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए।

मामले में सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि तीन बदमाश पेट्रोल पंप से करीब 15 हजार रुपये लूटकर ले गए। घटना के कुछ वीडियो व उनके आने जाने का रूट हमें स्पष्ट हुआ है। हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ