नई दिल्ली: कर्नाटक के एक मंत्री के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, जमीन विवाद के एक मामले में मंत्री ने एक परिवार को जलाने की धमकी दी थी। मंत्री की ओर से धमकी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने सामूहिक आत्मदाह की कोशिश भी की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अभी पढ़ें – Jammu: जम्मू में टोमोटो फ्लू ने दी दस्तक, प्रशासन अलर्ट पर
एससी-एसटी और अन्य धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के मंत्री आनंद सिंह ने भूमि विवाद मामले में डी पोलप्पा को परिवार समेत जलाने की धमकी दी थी। डी पोलप्पा की शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत पर्यटन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री समेत तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आत्मदाह करने से रोका
मामला एक समुदाय और अनुसूचित जाति के पोलप्पा के बीच भूमि विवाद का था। पोलप्पा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मंत्री ने पूरे परिवार को जलाने की धमकी दी। पोलप्पा और परिवार के पांच अन्य सदस्य मंगलवार रात थाने के पास पहुंचेय़। सभी ने आत्मदाह करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि मंत्री ने मंगलवार को डी पोलप्पा के गांव का दौरा किया था। इस दौरान एक समुदाय के लोगों ने जमीन विवाद सुलझाने की गुहार लगाई। कहा जा रहा है कि इस दौरान मंत्री ने डी पोलप्पा को परिवार समेत जलाने की धमकी दी।
अभी पढ़ें – Bihar: पटना में CM नीतीश ने किया KCR का स्वागत, तीसरे मोर्चे की पहल
शिकायतकर्ताओं के खिलाफ भी दर्ज हुआ मामला
शिकायतकर्ता पोलप्पा मंगलवार रात अपने पांच रिश्तेदारों के साथ होसपेट ग्रामीण थाने के पास पहुंचा। सभी ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि, उन्हें बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि पोलप्पा और पांच अन्य के खिलाफ भी आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
36 mins agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 hr ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
1 hr agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
9 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
9 hrs agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
10 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
11 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
12 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines