Bihar: पटना में CM नीतीश ने किया KCR का स्वागत, तीसरे मोर्चे की पहल
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

सौरभ कुमार, पटना: पटना में बुधवार को CM नीतीश कुमार ने तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (KCR) से मुलाकात की। उन्होंने केसीआर का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे की तारीफ की और तीसरे मोर्चे की पहल को लेकर की मीटिंग की।
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के साथ तीसरे मोर्चे की कवायद भी शुरू हो गई है। जिस उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ नाता जोड़ा है, आज केसीआर और नीतीश कुमार की मुलाकात उसी कवायद में यह पहला कदम माना जा रहा है।
अभी पढ़ें – कांग्रेस ने जनता को पुरानी पेंशन स्कीम बहाली समेत 10 गारंटी देने का किया ऐलान, यहां देखें लिस्ट
केसीआर और सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात को बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने विपक्षी एकता का ‘कॉमेडी शो’ करार दिया है। सुशील कुमार मोदी ने वीडियो जारी कर कहा, ‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर भी लालू प्रसाद की तरह परिवारवाद और भ्रष्टाचार में डूबे हैं। उनका जनाधार खिसक रहा है और नीतीश कुमार से उनका मिलना विपक्षी एकता का ‘कॉमेडी शो’ का ताजा एपीसोड होगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: