Greater Noida News: फरक्का एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 यात्री घायल

Greater Noida News: शुक्रवार देर रात दनकौर रेलवे स्टेशन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पंजाब के भटिंडा से बिहार के बालू घाट जा रही फरक्का एक्सप्रेस (15744) की एक बोगी से अचानक धुआं उठने लगा। आशंका में डूबे यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और डर के मारे कई लोग चलती ट्रेन से ही कूद पड़े।

Train Smoke

सांकेतिक तस्वीर

विज्ञापन

Greater Noida News: शुक्रवार देर रात दनकौर रेलवे स्टेशन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पंजाब के भटिंडा से बिहार के बालू घाट जा रही फरक्का एक्सप्रेस (15744) की एक बोगी से अचानक धुआं उठने लगा। आशंका में डूबे यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और डर के मारे कई लोग चलती ट्रेन से ही कूद पड़े। इस घटना में करीब 20 यात्रियों को चोट आई। अफरा-तफरी का फायदा उठाकर चोरों ने 20 से अधिक यात्रियों के पर्स व मोबाइल भी उड़ा लिए।

यात्रियों ने दो बार की चेन पुलिंग
रात करीब 12:30 बजे ट्रेन जब दनकौर स्टेशन के समीप पहुंची तो S-7 कोच के पास से धुआं उठता देखा गया। पहले यात्रियों ने इसे हल्के में लिया, लेकिन जब ट्रेन आगे बढ़ी तो धुआं और तेज हो गया। यात्रियों ने दोबारा चेन खींचकर ट्रेन को फिर रोका। इस बीच कई यात्री ट्रेन रुकने से पहले ही कोच से कूद गए, जिससे उन्हें पैर में मोच और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई।

Advertisment

आग की बात निकली झूठी
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और ट्रेन एस्कॉर्ट टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि कोच के ब्रेक लेदर चिपक जाने से धुआं निकला था। किसी भी तरह की आग नहीं लगी थी। लगभग 30 मिनट की जांच के बाद ट्रेन को दोबारा रवाना कर दिया गया।

अलीगढ़ पहुंचने में हुआ लेट
दनकौर में काफी देर तक ट्रेन रुकने की वजह से अलीगढ़ पहुंचने में ट्रेन को करीब 2 घंटा लेट हो गया। हालांकि गनीमत रही कि यात्रियों ने हौसला बनाए रखा। इस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ