छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। इंडिया टुडे ऐक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़ता दिखाया गया है। इसपर अब नेताओं के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने बड़ा बयान दिया है।
टीएस सिंह देव ने कहा कि मेरा मानना है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस आएगी। राजस्थान में थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि वहां हर 5 साल पर सरकार बदलती है। वहां गहलोत जी ने बहुत से विकास के काम किए। वसुंधरा को आगे नहीं करना और गहलोत का काम कांग्रेस को बढ़त दिलाएंगे।
ये भी पढ़ें-Exit Poll 2023: जानिए छत्तीसगढ़ में किसकी बन रही है सरकार, यहां देखें एग्जिट पोल के नतीजे
सीएम पद पर क्या बोले
टीएस सिंह देव से जब पूछा गया कि क्या इस बार टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हाईकमान जिन्हें कहेंगे… हमने आपस में सभी राज्य नेताओं के साथ बात भी की है, सभी की यह राय है कि जो हाईकमान निर्णय लेंगे।
उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, “यह संतोष का विषय है कि जो प्रोजेक्शन है उसमें कांग्रेस आगे है, मेरा मानना है कि 60 सीटों के आसपास कांग्रेस जाएगी… जब आप सरकार में रहते हैं तो कई बार ऐसा होता है आप उम्मीदों पर पूरा खरे नहीं उतर पाते हैं, जो काम आप करते हैं उसके अलावा अगर आप जो काम आप नहीं करते हैं वह ज़्यादा दिखता है…”
3 दिसंबर को आएंगे नतीजे
बता दें कि राज्य की सभी 90 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुए हैं। 3 दिसंबर को मतगणना होनी है और उसी दिन शाम तक नतीजे घोषित हो जाएंगे। News24 Today’s Chanakya स्टेट एनालिसिस के एक्जिट पोल के मुताबिक इसबार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 57 सीटें मिलेंगी वहीं बीजेपी को 33 सीटें मिलते हुए दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें-Exit Poll 2023: जानिए मध्य प्रदेश में बन रही है किसकी सरकार, यहां देखें एग्जिट पोल के नतीजे
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
43 mins agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 hr ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
13 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines