Exit Poll Results 2023: छत्तीसगढ़ में हुए चुनावों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। सीएनएक्स के सर्वे में छत्तीसगढ़ के सर्वे में कांग्रेस को बहुमत मिलता हुआ दिखाया गया है। भाजपा को 42 सीटें तक मिलना दिखाया गया है। राज्य में इसबार सभी 90 सीटों के लिए मतदान हुए हैं। वहीं एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। इसबार कांग्रेस को 40-50 सीटें, बीजेपी को 36-46 और अन्य को 01-05 सीटें मिलते हुए दिखाया गया है। पोल स्ट्रेट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 35-45 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 40-50 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिल रही है।
छत्तीसगढ़ में सत्तारुढ बीजेपी और कांग्रेस ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इसबार जमकर चुनाव प्रचार हुए। सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। प्रधानमंत्री मोदी समेत बीजेपी के कई बड़े नेता और मंत्री चुनाव मैदान में उतरे थे। जमकर आरोप प्रत्यारोप हुए। कांग्रेस और बीजेपी दोनों अपनी तरफ से जीतकर सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ हो पाएगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था। यहां 76.31 फीसदी मतदान हुआ जो साल 2018 के मुकाबले बहुत थोड़ा कम था। साल 2018 में छत्तीसगढ़ में 76.88 फीसदी मतदान हुआ था। कांग्रेस और बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में बड़े बड़े वादे किए। मतदान के बाद अब सभी को चुनाव के नतीजे आने का इंतजार है। दो दिन बाद 3 दिसंबर को मतगणना होगी और उसी दिन शाम तक अंतिम नतीजे सामने आ जाएंगे। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और कांग्रेस ने एक दूसरे पर जमकर जुबानी तीर चलाए।