---विज्ञापन---

देश angle-right

Exit poll 2023: जानिए मध्य प्रदेश में बन रही है किसकी सरकार, यहां देखें एग्जिट पोल के नतीजे

जी न्यूज़ के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 33-46 सीटें मिलते दिखाया गया है। कांग्रेस को 40-50 सीटें और अन्य को 2 सीटें मिलते दिखाया गया है।

---विज्ञापन---

पांच राज्यों में चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। तमाम न्यूज़ चैनलों ने इसे लेकर एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इसमें अलग अलग दलों को जीतते हुए दिखाया गया है। MATRIZE  ने मध्य प्रदेश में हुए चुनावों के लिए अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इसमें कुल 200 सीटों पर हुए बीजेपी को 118-130 सीटें मिलते दिखाया गया है। वहीं कांग्रेस को 97-107 सीटें मिलते हुए दिखाया गया है। यहां अन्य को 2 सीटें मिलते दिखाया गया है। POLSTART के सर्वे में मध्य प्रदेश में बीजेपी को 100-110 सीटें मिल ते दिखाया गया है वहीं कांग्रेस को 118-130 सीटें मिलने का अनुमान है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों के लिए मतदान हुआ था। वहां सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी कांग्रेस में जमकर जुबानी तीर चले। तीन दिसंबर को मतगणना होनी है। इसी के साथ चुनाव के नतीजे भी सामने आ जाएंगे। राज्य में इसबार जमकर चुनाव प्रचार हुआ। अब असली तस्वीर तो 3 दिसंबर को ही साफ हो पाएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Exit Poll 2023: जानिए राजस्थान में किसकी बन रही है सरकार, यहां देखें एग्जिट पोल के नतीजे

मध्य प्रदेश में मतगणना की तैयारियां चल रही हैं। चुनाव आयोग के अलावा पार्टियां भी इसकी तैयारी में जुटी हैं। लोग चुनाव के बाद से ही एग्जिट पोल के नतीजों का इंतजार कर रहे थे। चुनाव परिणाम को लेकर अलग अलग कयास लगाए जा रहे थे। चुनाव आयोग ने चुनाव संपन्न हो जाने तक एग्जिट पोल पर रोक लगाया था। एमपी की कई सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी।

---विज्ञापन---

चुनाव मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। अंतिम समय तक नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए जी जान लगा दी। अब देखना होगा कि ईवीएम में कैद उनकी किस्मत 3 दिसंबर को किसके लिए खुशी और किसके लिए गम लेकर आती है। एमपी में खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनाव मैदान में थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Exit Poll 2023: जानिए छत्तीसगढ़ में किसकी बन रही है सरकार, यहां देखें एग्जिट पोल के नतीजे

First published on: Nov 30, 2023 06:06 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola