Greater Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 60 पार

Greater Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। डेंगू के चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।

Dengue
विज्ञापन

Greater Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। डेंगू के चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। सभी अस्पतालों को निर्देश जारी किए गए है कि बुखार के लक्षण वाले हर मरीज की मलेरिया और डेंगू की जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए ताकि संक्रमण के वास्तविक आंकड़े सामने आ सके।

डेंगू की रोकथाम जरूरी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले भी इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी जिसमें डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर निर्देश दिए गए थे। मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने जानकारी दी कि जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है उनके घरों और आस-पास के क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही उनके कार्यालय में भी फोन पर संपर्क कर समुचित जानकारी प्राप्त की गई है।

Advertisment

लगातार हो रही निगरानी
जनस्वास्थ्य के मद्देनजर विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घरों में पानी न जमा होने दें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें और बुखार होने पर तुरंत जांच कराए। ऐसा करने से वह इस बीमारी से बच सकते है।

सोसायटी में ज्यादा आफत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में ज्यादा आफत है। आम्रपाली ड्रीम वैली इनचांटे सोसायटी में डेंगू के अब तक एक दर्जन से ज्यादा डेंगू के मामले सामने आ चुके है। यहां सोसायटी के बेसमेंट में पानी भरा हुआ है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ