Greater Noida News: जानें ग्रेटर नोएडा से नोएडा एयरपोर्ट तक बनेगी कौन सी नई सड़क

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से लेकर जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बनने वाली 60 मीटर चैड़ी छह लेन सर्विस रोड के निर्माण को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। बीते करीब एक दशक से अटकी परियोजना अब रफ्तार पकड़ने जा रही है। बुधवार को यमुना विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह और जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी ने दनकौर, रबूपुरा और जेवर क्षेत्र का निरीक्षण कर किसानों से वार्ता की।

Noida International Airport

Noida International Airport

विज्ञापन

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से लेकर जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बनने वाली 60 मीटर चैड़ी छह लेन सर्विस रोड के निर्माण को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। बीते करीब एक दशक से अटकी परियोजना अब रफ्तार पकड़ने जा रही है। बुधवार को यमुना विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह और जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी ने दनकौर, रबूपुरा और जेवर क्षेत्र का निरीक्षण कर किसानों से वार्ता की। वार्ता सकारात्मक रही और किसानों ने निर्माण के लिए सहमति प्रदान कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि अक्टूबर तक यह सड़क पूरी तरह तैयार होकर चालू हो जाएगी।

2009 में हुआ था भूमि अधिग्रहण
यमुना विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2009 में एक्सप्रेसवे के समानांतर सर्विस रोड के लिए भूमि का अधिग्रहण किया था। हालांकि मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर कुछ क्षेत्रों में किसानों से विवाद होने के कारण निर्माण कार्य अधूरा रह गया।

Advertisment

विरोध के कारण रूका था निर्माण
दनकौर, रबूपुरा और जेवर के कई हिस्सों में लगभग 200 मीटर सड़क का निर्माण किसानों के विरोध के कारण रुक गया था। बाकी हिस्सों पर निर्माण कार्य पूरा किया गया, लेकिन अधूरी सड़क से सुगम आवाजाही में बाधा बनी रही।

फिर से शुरू हुआ संवाद
वर्षों से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को अधिकारियों ने मौके पर जाकर किसानों से प्रत्यक्ष वार्ता की। बातचीत के दौरान किसानों ने आबादी भूमि की लीजबैक, अतिरिक्त मुआवजा और आवासीय प्लॉट से संबंधित मांग रखी। इस पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद किसानों ने निर्माण कार्य में सहयोग की सहमति दी।

200 मीटर अधूरी सड़क बनेगी
दनकौर क्षेत्र में करीब 200 मीटर का हिस्सा कई वर्षों से अधूरा था उसे भी अब पूरा किया जाएगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और अक्टूबर तक यह सड़क पूरी तरह चालू कर दी जाएगी। एयरपोर्ट के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही ग्रामीणों का सफर भी सुगम होगा।

विज्ञापन

क्या बोले ओएसडी?
यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया है। आबादी भूमि की लीजबैक, मुआवजा और प्लॉट से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा। किसानों से सहमति मिल चुकी है। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। अक्टूबर तक यह रोड पूरी तरह चालू हो जाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ