घर के बाहर खड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, दिल्ली के मोती नगर में मर्डर से हड़कंप

Delhi Murder Case: दिल्ली के मोती नगर में बुधवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक के पिता ने बेटे के ससुरालियों पर संदेह जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Influencer

Influencer

विज्ञापन

Young Man Stabbed Death in Delhi: राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में मर्डर और फायरिंग की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार 13 नवंबर की रात फिर एक मर्डर हो गया। दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित परिवार ने युवक के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ससुराल के कुछ लोगों को अरेस्ट किया है। घटना मृतक के घर के बाहर हुई।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार 13 नवंबर को देर रात मोती नगर थाने में एक पीसीआर काॅल मिली, जिसमें बताया गया कि राजा बाबू नाम के युवक को घर के पास चाकू मारा गया है। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को पहले ही स्थानीय युवक हाॅस्पिटल ले जा चुके थे। जहां डाॅक्टरों ने राजा बाबू को मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के पिता गंगाराम ने पुलिस में तहरीर दी है।

Advertisment

परिवार के खिलाफ की थी शादी

मृतक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे राजा बाबू ने लड़की के परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी, जो पास में ही रहती है। तब से दोनों परिवारों के बीच कई बार आपस में बहस होती रहती थी। हालांकि दोनों में से किसी ने कभी पुलिस को शिकायत नहीं दी। ऐसे में मृतक के पिता को संदेह है कि ससुरालियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के ससुरालियों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ