दिल्ली में छठ पूजा के लिए बने तालाब में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव देखते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। घटना दिल्ली के कराला इलाके के शिव विहार की है। यहां स्थानीय लोगों ने छठ पूजा तालाब में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा। पुलिस ने बताया कि उन्हें स्थानीय निवासियों से सूचना मिली थी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि तालाब में लगभग 35 वर्षीय महिला का शव तैर रहा था। प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। एफएसएल (FSL) टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस महिला की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। बताया गया कि महिला का शव पानी के ऊपर तैर रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।
कालका में लटका हुआ मिला युवक का शव!
वहीं दूसरी ओर दिल्ली के कालका इलाके में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के रहने वाले शशांक त्रिपाठी के रूप में की गई है। युवक किराए के मकान में रहकर परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ कुछ प्राइवेट काम भी करता था, जिसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है. मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने परिवार को इसकी जानकारी दी। शशांक माता-पिता का इकलौता बेटा था।
यह भी पढ़ें : दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच होगा समझौता! मोहल्ला क्लीनिक पर उठाए जाएंगे बड़े कदम
पीतमपुरा में बुजुर्ग कपल की हत्या
वहीं पीतमपुरा के कोहाट एंक्लेव इलाके से एक और अपराध की खबर सामने आई। यहां एक बुजुर्ग दंपती की गला घोटकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान मोहिंदर सिंह (72) और उनकी पत्नी दिलजीत कौर (70) के रूप में हुई है।
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
48 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
13 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
18 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
19 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
22 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
1 day agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
1 day agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines