Delhi Metro Station: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक बार फिर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। मामला मंडी मेट्रो स्टेशन का है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 23 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला को देखकर युवक अश्लील इशारे कर रहा था।
आरोपी की पहचान शिवम शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बी.फार्मा किया है और वर्तमान में एक फार्मास्युटिकल कंपनी के मार्केटिंग विभाग में काम करता है। एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि सोमवार को महिला ने पुलिस को बताया कि वह तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन से यात्रा कर रही थी।
ये भी पढ़ें: Delhi Metro में किसी को अश्लील हरकत करते देखें तो झटपट करें यह काम
महिला को देख करने लगा अश्लील इशारे
महिला के मुताबिक, वो मंडी हाउस पर उतर गई और प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अपने दोस्त का इंतजार कर रही थी। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मौजूद आरोपी ने उस पर आपत्तिजनक हरकतें/इशारे करना शुरू कर दिया। इसके बाद मैंने स्टेशन पर सीआईएसएफ स्टाफ से संपर्क किया।
जब तक सीआईएसएफ स्टाफ पहुंचा, आरोपी मेट्रो में सवार होकर भाग गया। महिला ने बताया कि मैंने शिकायतकर्ता के बारे में एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट डाला, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली।
राजीव नगर बेगमपुर का रहने वाला है आरोपी
पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जी राम गोपाल नाइक ने कहा कि जांच में पता चला कि आरोपी नंगली मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन से उतर गया। बाद में पता चला कि आरोपी राजीव नगर, बेगमपुर में रहता है। जानकारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता अनुज दयाल ने यात्रियों से मेट्रो में यात्रा करते समय जिम्मेदारीपूर्वक आचरण करने को कहा है।
संबंधित खबरें
दुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
26 mins agoनेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती
53 mins agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
3 hrs agoदिल्ली में रविवार रात इस महीने की अब तक की सबसे ठंडी रात
5 hrs agoदोस्त की पत्नी से शादी करने के लिए रची मर्डर की साजिश, 2 लाख की दी सुपारी
7 hrs ago'न डरेंगे, न पीछे हटेंगे', अभिजीत दीपके बोले- कानूनी लड़ाई के लिए तैयार
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 19 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
1 day agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
2 days agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines