नकली ENO और Nescafé बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ₹20 लाख का माल जब्त

दिल्ली में Delhi Police की बड़ी कार्रवाई में नकली ENO और Nescafé बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ₹20 लाख का माल जब्त। चार आरोपी गिरफ्तार, देशभर में सप्लाई हो रहे थे नकली उत्पाद. पढ़िए दिल्ली से राहुल प्रकाश की रिपोर्ट.

Untitled design - 2026-04-21T132114.566

दिल्ली में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल और साउदर्न रेंज ने मधु विहार इलाके में नकली ENO और Nescafé बनाने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है.

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया, जिसमें करीब 1 लाख ENO सैशे, 50 हजार नकली कॉफी सैशे, 500 किलो कॉफी पाउडर और पैकेजिंग मशीनें शामिल हैं. जांच में सामने आया कि ये नकली उत्पाद देशभर में सप्लाई किए जा रहे थे, जिससे लोगों की सेहत को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था.

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दो फ्लैट्स में चल रही अवैध फैक्ट्रियों पर छापा मारा और मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम दास, पापाई दास उर्फ पंकज, नितिन भारद्वाज और संजय बंसल के रूप में हुई है. मुख्य आरोपी नितिन भारद्वाज को देहरादून से गिरफ्तार किया गया, जबकि संजय बंसल को कश्मीरी गेट के पास से पकड़ा गया.

जांच के दौरान संबंधित कंपनियों ने पुष्टि की है कि बरामद सभी उत्पाद पूरी तरह नकली हैं और आरोपियों के पास इन ब्रांड्स के नाम पर उत्पादन या बिक्री की कोई अधिकृत अनुमति नहीं थी.

विज्ञापन

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब सप्लाई चेन और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है, ताकि इस अवैध कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ