हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में लू का अलर्ट, श्रीगंगानगर में 46.3 डिग्री पहुंचा पारा, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम

IMD Weather Update : देश में लोगों को गर्मी खूब सता रही है। स्थिति यह है कि आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं, जिससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगा। पारा में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
देश में पड़ रही भीषण गर्मी।

Weather Forecast : देश में भीषण गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। श्रीगंगानगर में पारा 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दक्षिणी राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। देश का मौसम कैसा रहेगा? इसे लेकर आईएमडी ने चेतावनी जारी की है।

दिल्ली एनसीआर में आज मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में शनिवार को लू चलने की संभावना है, जिससे अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : पेड़-खंभे गिरे, 27 डिग्री तापमान; दिल्ली-NCR में आज भी आंधी-बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम?

आज का मौसम

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, पश्चिम राजस्थान के कुछ स्थानों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव चलने की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों में आज हीटवेव की स्थिति रहेगी।

कल का मौसम

विज्ञापन

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम राजस्थान के कुछ स्थानों में 18 मई को उष्ण लहर से गंभीर उष्ण लहर जबकि उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में हीटवेव चलेगी। साथ ही इन राज्यों में लू की स्थित बनी रहेगी।

इस हफ्ते का मौसम

विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में 19-20 मई को गंभीर हीटवेव, जबकि पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर की संभावना है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी, 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

इन राज्यों में होगी बारिश

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 मई को बारिश हुई थी। इन राज्यों में 20 मई को भी बादल बरस सकते हैं। आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक, केरल और माहे में 18-20 मई को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अनुमान है कि 115.5-204.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola