---विज्ञापन---

पेड़-खंभे गिरे, 27 डिग्री तापमान; दिल्ली-NCR में आज भी आंधी-बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम?

Delhi NCR Today Weather Update: दिल्ली और NCR के शहरों में आज मौसम कैसा रहेगा? इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है। बीती रात आंधी-तूफान और बारिश होने के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है, लेकिन कई इलाकों में पेड़-खंभे भी गिरे।

---विज्ञापन---

Delhi NCR Weather IMD Alert: दिल्ली-NCR का मौसम आज ठंडा-ठंडा, कूल-कूल है। आसमान में घने काले बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। बीती रात धूल भरी आंधी चली और उसके बाद अच्छी बारिश हुई। हालांकि नोएडा में हल्की बौछारें पड़ीं, लेकिन राजधानी में अच्छी बारिश होने से मई के महीने में फरवरी की सर्दी जैसा अहसास हुआ।

तापमान में गिरावट भी नजर आई। अधिकतम तापमान जहां 39 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भी राजधानी समेत NCR में आंधी-तूफान आने और बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग ने पहले से ही दिल्ली में 15 मई तक मौसम खराब रहने के आसार जताए थे और 10 मई को अच्छी बारिश होने की चेतावनी दी हुई थी।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 मई तक मौसम खराब रहेगा। आज भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की भी संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने के आसार हैं। 12 मई को भी बादल छाएंगे और हल्की बारिश हो सकती है। हवाएं चलेंगी, जिनसें अधिकतम तापमान 37 रह सकता है।

न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं। 13 मई को भी राजधानी का मौसम खराब रहेगा। आंशिक बादल छाएंगे और हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने के आसार हैं। 14 से 16 मई तक मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। फिर लू परेशान करेगी।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बीती रात तूफान-बारिश का असर?

दिल्ली-NCR में बीती रात 10 बजे के करीब अचानक मौसम बदला और आंधी तूफान आया। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली, जिससे दिल्ली-NCR में कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई इलाकों में बिजली चली गई। बिजली की तारें टूट कर गिर गईं। पेड़ों की टहनियां वाहनों पर गिरीं। होर्डिंग्स टूट कर गिर गए।

पेड़ उखड़ कर गिरने से नोएडा के सेक्टर-36 और 71 में सड़क ब्लॉक हो गई। सेक्टर-12 और 22 के चौक पर पेड़ गिरने से लोग बाल-बाल बचे। शनिवार सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में ट्रैफिक और बिजली सप्लाई बाधित रही। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अचानक मौसम में बदलाव हुआ, जिसका असर दिल्ली तक दिखाई दिया।

---विज्ञापन---

First published on: May 11, 2024 07:10 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola