---विज्ञापन---

देश angle-right

Aaj Ka Mausam : देश में हीटवेव… 47.2 डिग्री पहुंचा पारा, जानें कब बरसेंगे बादल?

Aaj Ka Mausam : देश के कई राज्य हीटवेव की चपेट में हैं। अगर पारा की बात करें तो सबसे अधिक तापमान पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया है। कुछ प्रदेशों में बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि क्या है आईएमडी का अलर्ट?

---विज्ञापन---

Weather Update : देश में अभी भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने वाली नहीं है। आसमान पर पारा पहुंच चुका है। सबसे अधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि बादल कब बरसेंगे?

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों को घरों से निकले में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी हुई है, जहां कलईकुंडा में सबसे अधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें :Weather Forecast: दिल्ली में भीषण गर्मी, 12 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी; हिमाचल-जम्मू में कैसा रहेगा मौसम?

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बारिश की संभावना

कई राज्यों में बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में बुधवार को भारी बारिश होने की संभावना है। अगर अरुणाचल प्रदेश की बात करें तो यहां 1 और 2 मई को बादल बरस सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Delhi समेत 12 राज्यों में बारिश और लू का अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

इन राज्यों में रहेगी हीटवेव

---विज्ञापन---

भीषण गर्मी ने कई राज्यों में हाहाकार मचा कर रखा है। लोग अपने घरों में कैद हो गए। गुजरात और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव रहेगी, जबकि पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में 2-3 मई को गंभीर हीटवेव रहने की उम्मीद है।

First published on: May 01, 2024 07:02 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola