दिल्ली में मुठभेड़ के बाद वांटेड कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार, हथियार बरामद; आरोपी के खिलाफ 12 से अधिक मामले

Delhi Rohini Encounter, Delhi Police, contract killer arrested, Wanted contract killer

Delhi Rohini Encounter: दिल्ली के रोहिणी में स्पेशल सेल ने गुरुवार सुबह एक एनकाउंटर के बाद कई मामलों में फरार कॉन्ट्रैक किलर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए कॉन्ट्रैक्ट किलर के खिलाफ 12 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें पुलिस को उसकी तलाश थी।

पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार अपराधी को पुलिस ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था लेकिन उसने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। अपराधी के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, कॉन्ट्रैक्ट किलर की पहचान कामिल के रूप में हुई है। कामिल हत्या के कई मामलों में वांछित था। उसे आज रोहिणी सेक्टर 29-30 के आसपास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से घायल कामिल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के मुताबिक, कामिल खिलाफ अलग-अलग थानों में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हाल ही में दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत का मामला भी शामिल है। कामिल के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ