---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली पुलिस ने फिर ‘खोली’ बुराड़ी में 11 लोगों की मौत की फाइल! क्या खंगाल रही पुलिस?

Vasant Kunj man and his four daughters were found dead: वसंतकुंज में मरने वाली सभी लड़कियों के गले और हाथ में कलावा बंधा हुआ मिला है। दिल्ली पुलिस सूत्रों की मानें तो परिवार किसी जादू टोने या धार्मिक अनुष्ठान कर रहा था।

---विज्ञापन---

Vasant Kunj man and his four daughters were found dead: साल 2018 में दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक घर के अंदर 11 लोगों की मौत हुई थी। खास बात ये थी कि ये सभी एक ही परिवार के थे और इनके मुंह पर टेप लगी थी और उन्होंने फांसी लगाई थी। हाल ही में दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में शख्स ने अपनी चार बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली।

---विज्ञापन---

मरने वालों की पहचान पिता हीरा लाल उम्र (46) उनकी चार बेटी नीतू (26), निक्की (24), नीरू (23) और निधि (20) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सभी ने एक साथ डाइनिंग रूम में देर रात बैठकर सल्फास की गोलियां पानी में घोलकर पी ली, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

गले में बंधा मिला कलवा

---विज्ञापन---

वसंतकुंज मामले में दिल्ली पुलिस को जांच में चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाली सभी चारों लड़कियों के गले और हाथ में कलावा बंधा हुआ मिला है। दिल्ली पुलिस सूत्रों की मानें तो इस फैक्ट से पुलिस सकते में आ गई है। पुलिस को शक है कि परिवार किसी जादू टोने या धार्मिक अनुष्ठान कर रहा था। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस को घटनास्थल से मिठाई का एक डिब्बा भी मिला है।

ये भी पढ़ें: नेताजी निकले कार चोरी गैंग के मेंबर, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस पार्टी से लड़ चुके हैं चुनाव

---विज्ञापन---

तंत्र-मंत्र का एंगल तलाश रही पुलिस

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार वसंत कुंज पुलिस ने बुराड़ी केस की फाइल मंगवाई हैं। जिससे इस पुराने मामले से वसंत कुंज केस की जांच में कुछ मदद मिल सके। इसके अलावा पुलिस को शक है कि पिता और चारों लड़कियां किसी तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंसी थीं। इस मामले की पूछताछ में पुलिस को पड़ोसियों से पता चला कि परिवार पिछले कुछ दिनों से अपने घर से बाहर कम निकल रहा था और बात भी कम ही कर रहा था।

ये भी पढ़ें: जेल के अंदर से आया मैसेज, शूटरों ने की धांय-धांय; Gogi Gang से है कनेक्शन

First published on: Sep 29, 2024 07:29 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola