Delhi Crime News: दिल्ली के जैतपुर में एक हाॅस्पिटल में 2 बदमाशों ने डाॅक्टर की हत्या कर दी। पूरा मामला कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र का है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। हाॅस्पिटल के स्टाफ ने बताया कि दो घायल युवक हाॅस्पिटल आए थे। ड्रेसिंग के बाद उन्होंने डाॅक्टर से मिलने की मांग की और उनके केबिन में घुसते ही उन्होंने गोली मार दी।
जैतपुर में यह घटना तब हुई डाॅक्टर हाॅस्पिटल के अंदर मौजूद थे। जानकारी के अनुसा दोनों लड़के एक दिन पहले भी पट्टी कराने के लिए हाॅस्पिटल आए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। दो लड़के हाॅस्पिटल पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने डाॅक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी।
पड़ोसी ने पुलिस को किया फोन
पुलिस ने बताया कि रात 1 बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली कि हाॅस्पिटल में एक डाॅक्टर को गोली मारी है और हम उसके पड़ोसी बोल रहे हैं। कोई सूचना नहीं है कि वह जिंदा हैं या मर गए। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए एसआई वेदप्रकाश को पीसीआर काॅल मार्क किया गया।
ये भी पढ़ेंः कोकीन की 5000000 डोज, दिवाली से पहले यहां पहुंचानी थी खेप; पुलिस का ‘Special’ एक्शन
जानें क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि नीमा हाॅस्पिटल पहुंचने पर पता चला कि एक छोटा सा 3 बेड का नर्सिंग होम है। वहां एक व्यक्ति अपने केबिन में कुर्सी पर सिर रखे हुए था और उसकेे सिर से खून बह रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि लगभग 16-17 साल की उम्र के दो लड़के एक नर्सिंग होम में आए। उनमें से एक ने पैर की ड्रेसिंग बदलने के लिए कहा। ड्रेसिंग के बाद दोनों यूनानी चिकित्सक जावेद अख्तर के केबिन में दवा लेने गए। कुछ देर बाद नाइट नर्सिंग स्टाफ गजाला परवीन और एमडी काबिल ने गोली चलने की आवाज सुनी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Police को क्यों आई ‘गंजी चुड़ैल’ की याद? पोस्टर जारी कर कहा- ये काम करो वरना…
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
20 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
22 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines