मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR को लेकर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन अब ‘तिरंगा मार्च’ में तब्दील होने जा रहा है. सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने लोगों से बड़ी संख्या में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा लेकर पहुंचने का आह्वान किया है. इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी शुक्रवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से कनॉट प्लेस के आस-पास की सड़कों पर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट लेने की अपील की है.
लोगों को तय समय से पहले घरों से निकलने की सलाह
कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में सीजेपी के प्रस्तावित तिरंगा मार्च को देखते हुए ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस और उसके आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किए जाएंगे. नई दिल्ली के व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए जा सकते हैं. ऐसे में कार्यालय जाने वाले लोगों, बाजार पहुंचने वाले ग्राहकों और कनॉट प्लेस के आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: ‘CJP के तिरंगा मार्च में शामिल न हों, सिर्फ 11 लोगों को मिलेगी इजाजत’ दिल्ली पुलिस की अपील
इन 21 सड़कों पर पड़ सकता है असर
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जिन मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है, उनमें संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, बसंत लेन, चेल्म्सफोर्ड रोड और मिंटो रोड शामिल हैं. इसके अलावा बाराखंभा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ, रेल भवन, रफी मार्ग, सी-हेक्सागन, मंडी हाउस, पटेल चौक, विंडसर प्लेस और गोल डाकखाना के आसपास भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में अशोक रोड के जीपीओ से सी-हेक्सागन तक के हिस्से, तिलक मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग और सिकंदरा रोड को भी संभावित रूप से प्रभावित मार्गों में शामिल किया गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात की वास्तविक स्थिति के अनुसार मार्गों पर आवाजाही नियंत्रित की जा सकती है.
सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं और रास्ते में लगने वाले अतिरिक्त समय को ध्यान में रखें. जहां संभव हो, निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें. इससे प्रभावित इलाकों में वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है. वाहन चालकों को मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों और लगाए गए डायवर्जन संकेतों का पालन करने को कहा गया है. साथ ही, सड़क किनारे वाहन खड़े करने से बचने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: CJP के ‘तिंरगा मार्च’ से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, NDMC ने 16-17 अक्टूबर को एंट्री पर लगाया बैन
कहां से मिलेगी ट्रैफिक की ताजा जानकारी?
पुलिस ने यात्रियों को ट्रैफिक के लेटेस्ट अपडेट और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपडेट देखते रहने की सलाह दी है. यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 भी जारी किए गए हैं.
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
2 hrs agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
4 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
5 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
6 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
9 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
12 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines