दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में युवाओं का मशाल मार्च

AAP News: AAP युवा नेता वंदना सिंह ने कहा कि दिल्ली के युवा समझ चुके हैं कि ये गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, बल्कि विपक्ष विहीन चुनाव लड़ने की मंशा से की गई है।

mashal march

AAP News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी की छात्र विंग, छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) ने दिल्ली के सभी कॉलेजों में मशाल मार्च निकाला। इस दौरान युवाओं ने शांतिपूर्ण तरीके अपना विरोध प्रकट किया। ये मार्च डीयू की आर्ट्स फैकल्टी से शुरू हुआ और नॉर्थ कैंपस में घूमा। बता दें केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में CYSS हस्ताक्षर अभियान भी चला रही है।

विज्ञापन

केजरीवाल से घबराई बीजेपी

इस मशाल मार्च में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान AAP युवा नेता वंदना सिंह ने कहा कि दिल्ली के युवा समझ चुके हैं कि ये गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, बल्कि विपक्ष विहीन चुनाव लड़ने की मंशा से की गई है। दिल्ली में 3 बार हारने के बाद  फिर पंजाब में आप ने मोदी सरकार को शिकस्त दी थी।

विज्ञापन

गिरफ्तारी गैरकानूनी

AAP नेता वंदना सिंह ने कहा कि आज DU के सभी छात्र अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ  मार्च निकाल  रहे हैं उन्होंने कहा कि एक आईआईटी इंजीनियर अपना सब कुछ दांव पर लगाकर कई साल झुग्गियों में काम करके दिल्ली का मुख्यमंत्री बना। मुख्यमंत्री बनकर भी दिल्ली के वह लोगों की भलाई के लिए काम कर रहा था, सरकारी स्कूलों में, अस्पतालों के लिए काम कर रहा था। लेकिन उन्हें केवल कुछ बयानों के आधार पर जेल में डाल दिया गया जो गैरकानूनी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ