Delhi Traffic Live Update: दिल्ली में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है। यहां आए दिन कहीं न कहीं ट्रैफिक जाम रहता है। जिससे चंद मिनटों का सफर तय करने में लोगों को घंटों तक लग जाते हैं। सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए News 24 आपको दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक की पल-पल अपडेट देगा।
इन सड़कों से करें परहेज, यहां देखें लाइव अपडेट…
घर से सुबह ऑफिस निकलते या सड़क पर वाहन लेकर निकलने से पहले अगर आपको अपने गंतव्य तक जाने के रास्ते का ट्रैफिक का हाल मिल जाए तो आप न केवल जाम से बच सकते हैं। मार्ग डायवर्ट कर जाम से बच भी सकते हैं। इसी को देखते हुए न्यूज 24 एक मुहिम चालू कर रहा है। जिसमें आपको एनसीआर के पलपल का अपडेट देखने को मिलेगा।
और पढ़िए –Delhi Crime: दिल्ली यमुना विहार में कार पार्किंग को लेकर बवाल, पिता-पुत्र को मारी गोली
Delhi Traffic Live Updates:
रात 8 बजे: कंझावला चौक पर ट्रैफिक जाम है। अलकनंदा रोड पर वाहन रुक-रुककर चल रहे हैं। राजा पार्क से ब्रिटेनिया चौक जाते हुए वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। इसी तरह बुराड़ी मेन रोड पर जाम है। वजीराबाद रोड पर ट्रैफिक स्लो है। डीएनडी फ्लाईओवर पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं।
https://twitter.com/pwnsoni74/status/1626583285848743936?s=20
सुबह 9:15 बजे-मंगोलपुरी से पीरागढ़ी जाते हुए जाम लगा है। बाहरी रिंग रोड पर वजीराबाद से मजनूं का टीला जाते हुए लंगा जाम है। इसी तरह भजनपुरा से खजूरी खास के बीच जाम लगा है। वहीं, द्वारका सेक्टर 5 सिग्नल के पास जाम लगा है। मधुबन चौक अंडरपास पर भारी जाम है।
https://twitter.com/aliasneo20012/status/1626413385431777285?s=20
और पढ़िए –Delhi Traffic Live Update: दिल्ली शहर में कहां-कहां है ट्रैफिक, यहां जानें पल-पल का अपडेट
जानें कितनी विकराल है समस्या
एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली दिल्ली जाम के मामले में दुनिया के बड़े शहरों में 11वां स्थान पर है। यहां शाम के समय करीब 77% और सुबह के समय औसतन 53% प्रतिशत सड़कों जाम रहती हैं। यहां जाम का कारण अवैध पार्किंग, खराब सड़कें, मॉनसूनी बारिश, वाहन खराब होना आदि है।
यहां करें शिकायत
दिल्ली: ट्विटर हैंडल @dtptraffic, 24×7 Control Room : +91-11-25844444,1095
नोएडा: ट्विटर हैंडल @noidatraffic, यातायासत हेल्पलाइन नंबर-9971009001
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
7 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
9 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
15 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
16 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
21 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines