Delhi Crime: दिल्ली यमुना विहार में कार पार्किंग को लेकर बवाल, पिता-पुत्र को मारी गोली
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Delhi Crime: दिल्ली के यमुना विहार में कार पार्किंग को लेकर बवाल की खबर है। बदमाशों ने कार पार्किंग को लेकर पिता-पुत्र को गोली मार दी। घायल के बेटे ने बताया कि मेरे पिता की हालत गंभीर है और मेरे भाई का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घाटल के बेटे सौरभ अग्रवाल ने बताया कि पिछली रात जब मेरे पिता और भाई घर लौटे तो उन्होंने देखा कि एक कार पास की सड़क पर खड़ी है। कार खड़ी होने के कारण उन्हें आगे जाने का रास्ता नहीं मिल रहा था। इसके बाद मेरे पिता और भाई ने सड़क पर खड़ी कार चला रहे शख्स से गाड़ी को थोड़ा आगे करने को कहा।
Father-son shot over car parking in Yamuna Vihar, Delhi
Last night when my father & brother returned home, they saw a car blocking the nearby road.They urged the car owner to remove his vehicle, but he started to abuse & threaten them: Saurabh Aggarwal pic.twitter.com/ztk6pJ0bdJ
— ANI (@ANI) February 17, 2023
सौरभ ने कहा कि अनुरोध करने के बाद भी कार सवार ने मेरे पिता और भाई को गाली देना शुरू कर दिया और धमकी भी दी। सौरभ अग्रवाल ने बताया कि देखते ही देखते कार सवार ने तमंचा लेकर 10 से 15 लोगों को इकट्ठा किया। फिर मेरे भाई और पिता को गोली मारकर घायल कर दिया।
मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के अधिकारी का बयान आया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। शादी से लौटने के बाद पीड़ितों और आरोपियों के बीच कार पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया। शुरुआत में मामला सुलझा, लेकिन फिर आरोपी आरिफ 2 लोगों के साथ पीड़ित वीरेंद्र के घर पहुंचा।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी आरिफ वीरेंद्र के घर पहुंचने के बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद उसने पिता-पुत्र पर फायरिंग भी कर दी। आरोपी आरिफ को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: