Delhi Traffic Live Update: दिल्ली शहर में कहां-कहां है ट्रैफिक, यहां जानें पल-पल का अपडेट
Edited By Amit Kasana

Today's Delhi Traffic
Edited By Amit Kasana

Today's Delhi Traffic
Delhi Traffic Live Update: दिल्ली में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है। यहां आए दिन कहीं न कहीं ट्रैफिक जाम रहता है। जिससे चंद मिनटों का सफर तय करने में लोगों को घंटों तक लग जाते हैं। सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए News 24 आपको दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक की पल-पल अपडेट देगा।
घर से सुबह ऑफिस निकलते या सड़क पर वाहन लेकर निकलने से पहले अगर आपको अपने गंतव्य तक जाने के रास्ते का ट्रैफिक का हाल मिल जाए तो आप न केवल जाम से बच सकते हैं। मार्ग डायवर्ट कर जाम से बच भी सकते हैं। इसी को देखते हुए न्यूज 24 एक मुहिम चालू कर रहा है। जिसमें आपको एनसीआर के पलपल का अपडेट देखने को मिलेगा।
रात 9 बजे: मथुरा रोड पर जाम लगा है। एनएच 48 पर दिल्ली से गुरुग्राम जाते हुए लंबा जाम है। आश्रम चौक पर ट्रैफिक स्लो है। लाडो सराय पर वाहन रुक-रुककर चल रहे हैं। मुकरबा चौक से मधुबन चौक जाते हुए जाम लगा हुआ है। महीपालपुर पर जाम लगा है। बुराड़ी मेन रोड, वजीराबाद पर ट्रैफिक स्लो है।
@dtptraffic mathura road full jam from nfc to ashram. I think this week traffic personnel changed they don't know hw to manage. Till last week prob was there but its worst
— Rajendra Gulati (@RajendraGulati8) February 16, 2023
सुबह 9:15 बजे- महामाया फ्लाईओवर, नोएडा से ग्रेटर नोएडा एक्प्रेसवे पर यातायात का अधिक दबाव है। यहां ट्रैफिक रुक-रुककर चल रहा है। रेलवे स्टेशन रोड दादरी तिराहा पर एक ट्रक खराब है। यहां ट्रैफिक स्लो चल रहा है।
यातायात अलर्ट
महामाया फ्लाईओवर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात का दबाव अधिक होने से यातायात धीमी गति से चल रहा है।
यातायात पुलिसकर्मी यातायात सामान्य बनाने में लगे हैं।
यातायात हेल्पलाइन न0- 9971009001@dgpup @CP_Noida @dcptrafficnoida @Uppolice @uptrafficpolice pic.twitter.com/rU9cZin2Kn— Noida Traffic Police (@noidatraffic) February 16, 2023
सुबह 9 बजे- कापसहेड़ चौक पर जाम लगा है। यहां बिजवासन से नजफगढ़ जाते हुए रोड पर ट्रैफिक जाम है। द्वारका सेक्टर 6 पर जाम लगा हुआ है। इसी तरह सोनिया विहार पुस्ता पर जाम है। वजीराबाद रोड पर वाहन रुक-रुककर चल रहे हैं।
https://twitter.com/lkovalaladka/status/1626047285657497600?s=20
एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली दिल्ली जाम के मामले में दुनिया के बड़े शहरों में 11वां स्थान पर है। यहां शाम के समय करीब 77% और सुबह के समय औसतन 53% सड़कें जाम रहती हैं। यहां जाम का कारण अवैध पार्किंग, खराब सड़कें, मॉनसूनी बारिश, वाहन खराब होना आदि है।
दिल्ली: ट्विटर हैंडल @dtptraffic, 24×7 Control Room : +91-11-25844444,1095
नोएडा: ट्विटर हैंडल @noidatraffic, यातायासत हेल्पलाइन नंबर-9971009001
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: