नई दिल्ली: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दो लोगों ने एक शख्स के कई टुकड़े किए। इस हत्याकांड की वीडियो बनाई और विदेश में बैठे अपने आकाओं को भी भेजी है। पुलिस ने शव के तीन टुकड़े भलस्वा नाले से बरामद किए हैं। वहीं, मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों जिस जगह रह रहे थे उस कमरे से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। कमरे में दीवारे खून से लथपथ थी। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
खालिस्तानी हैंडलर को भेजा वीडियाे
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जहांगीरपुरी से जगजीत सिंह और नौशाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद शनिवार को भलस्वा डेयरी स्थित एक तालाब से शव के तीन टुकड़े बरामद किए। जगजीत सिंह विदेश में बैठे खालिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। उसने नौशाद के साथ मिलकर अपने विरोधी गुट के शख्स की हत्या की है।
दोनों आरोपियों का है आपराधिक रिकॉर्ड
जांच टीम को जिस घर में वह रह रहे थे उनकी दीवारों पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस मरने वाले की पहचान अभी उजागर नहीं कर रही है। सूत्रों की मानें तो जगजीत कुख्यात गैंगेस्टर बांबीहा गिरोह से जुड़ा है। वहीं, खालिस्तानी आतंकियों और हरकत-उल-अंसार गुट से दोनों के संबंध हैं। नौशाद पर हत्या के दो मामलों में उम्र कैद की सजा काट चुका है। उसे विस्फोटक अधिनियम के एक मामले में 10 साल की सजा भी हो चुकी है। जगजीत उत्तराखंड में हत्या के एक मामले में पैरोल पर बाहर है।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
5 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
6 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
8 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
8 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
10 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
12 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines