तहव्वुर राणा के साथ वो 'मिस्ट्री' गर्ल कौन थी? NIA आज करा सकती है एक गवाह से आमना-सामना

तहव्वुर राणा की NIA कस्टडी का आज दूसरा दिन है। आज राणा से हेडली, मिस्ट्री गर्ल को लेकर बात की जाएगी। NIA आज हेडली का एक गवाह से सामना भी करा सकती है। आइए जानते हैं कि राणा से क्या सवाल पूछे जा सकते हैं?

Tahawwur Hussain Rana

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से NIA की पूछताछ का आज दूसरा दिन है। कल 3 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, राणा एजेंसी को खुलकर जवाब न देने के बजाय अपनी बीमारी का ही हवाला देता रहा, लेकिन पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां एजेंसी को मिली हैं।

विज्ञापन

एजेंसी राणा से लश्कर-ए-तैयबा, ISI पाकिस्तान से कनेक्शन के बारे में जानने की कोशिश कर रही है। NIA तहव्वुर राणा का वॉयस सैंपल लेगी। कॉल रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा। वॉयस सैंपल मैच होने पर राणा के खिलाफ एक और सबसे बड़ा प्रूफ मिल जाएगा। राणा की हैंड राइटिंग का सैंपल भी लिया जाएगा।

विज्ञापन

राणा और हेडली की 231 बार बात हुई

तहव्वुर राणा ने NIA को बताया कि उसकी डेविड कोलमैन हेडली से 231 बार मुंबई हमले के संदर्भ में बात हुई थी, लेकिन इतनी बार दोनों के बीच हुई बातचीत का मकसद क्या था और इन दोनों के साथ और कौन-कौन था, जिसके जरिए मुंबई आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए सारे लॉजिस्टिक मुहैया कराए गए।

विज्ञापन

राणा खुद मुंबई हमले से 5 दिन पहले तक मुंबई में था। डेविड हेडली को भेजने के लिए जानकारी इकठ्ठा करने में इसका ही हाथ था तो ऐसे क्या-क्या इनपुट्स दोनों ने एक दूसरे से शेयर किए थे, यह एजेंसी जानना चाहती है। आज शनिवार को आतंकी डेविड हेडली से करीबी कनेक्शन पर ही NIA तहव्वुर राणा से पूछताछ होगी।

विज्ञापन

राणा के साथ रेकी करने वाली वो औरत कौन थी?

NIA को जानकारी मिली थी कि तहव्वुर राणा ने जब आगरा, हापुड़, दिल्ली का दौरा किया था तो उसके साथ एक महिला भी थी, जो राणा के साथ इन तीनों जगहों पर गई थी। हालांकि राणा ने अपनी पत्नी बताया था। एजेंसी यह जानना चाहती है कि वह महिला कोई आतंकी तो नहीं थी, जो रेकी के लिए राणा ने उसका साथ लिया था। राणा उस महिला को किस मकसद से लेकर गया, एजेंसी राणा से पूछताछ में यह भी जानना चाहती है।

एक गवाह से हो सकता है सामना

बता दें कि NIA आज साल 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा का सामना एक महत्वपूर्ण गवाह से कराया जा सकता है। एजेंसी ने इस गवाह का नाम ‘B’ रखा है और इससे जुड़ी जानकारी भी गुप्त रखी गई है। NIA के सूत्रों की माने तो ‘B’ वही शख्स है, जिसने साल 2006 में मुंबई में डेविड हेडली का स्वागत किया था और उसके ठहरने के अलावा जरूरी इंतजाम किए थे।

विज्ञापन

एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, यह गवाह ‘B’ राणा के बेहद करीब रहा है और उसके पास कई अहम जानकारियां हो सकती है। NIA के मुताबिक, जब साल 2006 के आसपास मुंबई हमलों की साजिश रची जा रही थी। तब हेडली पाकिस्तान गया था और वहां LET के नेताओं से मिला था। आकाओं ने राणा को मुंबई की बड़ी जगहों की वीडियोग्राफी करने को कहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ