हाथ-पैर बांधे, लाश को प्लास्टिक में लपेटकर फेंका; स्विस महिला की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

Swiss Woman Murder Case Latest Updates Delhi Man Arrested: आरोपी ने महिला पर जादू करने के बहाने उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर उसकी हत्या कर दी।

399200Swiss Woman Murder Case Latest Updates Delhi Man Arrested
विज्ञापन

Swiss Woman Murder Case Latest Updates Delhi Man Arrested: दिल्ली पुलिस ने 30 साल की स्विस महिला की हत्या के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। स्विट्जरलैंड की महिला का शव पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया कि शव के हाथ और पैर को जंजीरों से बांधे दिया गया था, जबकि शव के ऊपर हिस्से को काले प्लास्टिक से ढक दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी और महिला की मुलाकात स्विट्जरलैंड में हुई थी। आरोपी पहली मुलाकात के बाद से महिला के साथ रिलेशन में था। आरोपी ने वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसके पीछे के कारणों के बारे में कहा जा रहा है कि उसे शक था कि महिला का किसी और के साथ अफेयर है।

Advertisment

भारत बुलाकर हत्या की योजना बनाई

पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप था। गुरप्रीत अक्सर महिला से मिलने स्विट्जरलैंड जाता था। किसी और से अफेयर के बारे में संदेह के कारण, आरोपी ने महिला को इस बार भारत आने के लिए कहा और उसकी हत्या की योजना बनाई।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने महिला पर जादू करने के बहाने उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि शव शुक्रवार सुबह तिलक नगर इलाके में एक सरकारी स्कूल के पास मिला था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पुलिस को पता चला कि शव को एक कार में घटनास्थल पर लाया गया था।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, कार के नंबर के जरिए रजिट्रेशन नंबर का पता लगाया गया। फिर एक टीम ने गाड़ी के मालिक का पता लगाया। पुलिस की टीम जब कार के मालिक के पास पहुंची तो उसने बताया कि दो महीने पहले ही उसने कार बेच दी थी। इसके बाद पुलिस आरोपी गुरप्रीत तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने आरोपी के घर से 2.25 करोड़ रुपये भी बरामद किए हैं। इस संबंध में भी जांच चल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ