Swati Maliwal Dalit Leader Request: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही आम आदमी पार्टी नेता प्रतिपक्ष को लेकर लगातार मंथन कर रही है। सूत्रों की मानें तो गोपाल राय या आतिशी में से किसी एक को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस बीच आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा कि वे दिल्ली में किसी दलित समुदाय से आने वाले विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनाएं।
मालीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि दिल्ली के नतीजों के बाद उनके स्वाथ्य और मन को शांति मिली होगी। इस पत्र के जरिए मैं आपके समक्ष एक जरूरी मांग रखना चाहती हूं। आपने 2022 में पंजाब चुनाव के दौरान वादा किया था कि जीत के बाद हम पंजाब में एक दलित डिप्टी सीएम बनाएंगे। बीते 3 साल में भी यह वादा पूरा नहीं हुआ है।
उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि अब जब दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का वक्त आया है तो मेरा आपसे अनुरोध है कि किसी दलित समुदाय से आने वाले विधायक को दिल्ली का नेता प्रतिपक्ष बनाएं। स्वाति ने पत्र में लिखा कि किसी दलित को नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहिए। ऐसा करके हम हमारे मूल सिद्धांतों को निभाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ेंगे।
ये भी पढ़ेंः Delhi New CM: BJP विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, सीएम पर आज होगा फैसला
बीजेपी विधायक दल की बैठक आज
राज्यसभा सांसद ने पत्र में आगे लिखा मेरा आपसे आग्रह है कि इस बार आप अपने वादे पर खरे उतरेंगे और यह साबित करेंगे कि आपसे सिर्फ बातें नहीं, बल्कि हकीकत में समानता और न्याय की राजनीति करते हैं। पंजाब में की गई वादाखिलाफी से आप बचें।
बता दें कि दिल्ली में आज बीजेपी के विधायक दल की बैठक होनी है। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सीएम पद को लेकर फैसला होगा। लगातार तीन बार सरकार बनाने के बाद इस बार आप पार्टी सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई। बता दें कि दिल्ली चुनाव के लिए 5 फरवरी को 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी। जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित हुए थे।
ये भी पढ़ेंः Delhi BJP CM के शपथ ग्रहण का समय क्यों बदला? सामने आई वजह
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
14 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
16 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
18 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
20 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
21 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines