'जनवरी तक मुफ्त क्यों नहीं कर देते MCD टोल प्लाजा', दिल्ली के बढ़ते पॉल्यूशन पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

दिल्ली के बॉर्डर पर लगने वाले जाम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त एक्शन लिया है. दिल्ली बॉर्डर पर टोल प्लाजा की वजह से लगने वाले जाम और उससे हो रहे पॉल्यूशन पर CJI ने नाराजगी जताई. सुप्रीम कोर्ट ने NHAI से इस संभावना पर विचार करने को कहा है कि दिल्ली में MCD के 9 टोल बूथों को ऐसे स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए.

TOLL

दिल्ली के बॉर्डर पर लगने वाले जाम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त एक्शन लिया है. दिल्ली बॉर्डर पर टोल प्लाजा की वजह से लगने वाले जाम और उससे हो रहे पॉल्यूशन पर CJI ने नाराजगी जताई है. सुप्रीम कोर्ट ने NHAI से इस संभावना पर विचार करने को कहा है कि दिल्ली में MCD के 9 टोल बूथों को ऐसे स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए, जिन्हें NHAI द्वारा संचालित किया जा सके और उसके द्वारा वसूले गए टोल का एक हिस्सा MCD को दिया जा सके, ताकि अस्थायी रूप से होने वाले कथित नुकसान की भरपाई की जा सके.

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने MCD को दिल्ली बॉर्डर पर पड़ने वाले सभी 9 टोल प्लाजा को कुछ समय के लिए सस्पेंड करने पर विचार करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि एक हफ्ते में एनडीएमसी फैसला ले.

विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली बॉर्डर पर टोल प्लाजा की वजह से लगने वाले जाम और उससे हो रहे पॉल्यूशन को कोर्ट के संज्ञान में लाया गया.

31 जनवरी तक नहीं लगे टोल- SC

CJI ने कहा कि ‘क्यों नहीं कोई अधिकारी आगे आकर कहता है कि जनवरी तक टोल नहीं वसूला जाएगा. कल को आप कनॉट प्लेस में भी टोल प्लाजा वसूलना शुरू कर देंगे, क्योंकि आपको पैसा चाहिए.’

विज्ञापन

CJI ने आगे कहा, ‘हम टोल के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आपको कुछ रास्ता निकालना होगा जिससे 31 जनवरी तक टोल नहीं लगे.’

GRAP IV के दौरान BS 3 नए मॉडल की गाड़ियों को छूट मिली है. केंद्र सरकार के अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा BS 3 की नई मॉडल गाड़ियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई न की जाए. प्रदूषण के मामले में अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी.

विज्ञापन

अब तक 232 वाहनों पर कार्रवाई

विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर से अब तक GRAP-4 के नियमों का उल्लंघन करने वाले 232 वाहनों को पकड़ा गया है. इन सभी पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया है. अधिकारियों का कहना है कि वायु गुणवत्ता में सुधार होने तक यह सख्ती जारी रहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ