छात्र प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, जंतर-मंतर पर महिलाओं से हिंसा, पैलेट गन यूज की होगी जांच

जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए 5 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है. रिटायर्ड जज आर सुभाष रेड्डी की अगुवाई में यह टीम पैलेट गन के इस्तेमाल और महिलाओं के साथ हुई कथित हिंसा की गहन जांच करेगी.

Jantar Mantar Protest Latest News

जंतर-मंतर पर पर हुए प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उठाया बड़ा कदम। Image Credit: News24

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. शीर्ष अदालत ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए 5 सदस्यीय विशेष जांच कमेटी का गठन करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में यह कमेटी काम करेगी. यह उच्च स्तरीय समिति प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं और पुलिस कार्रवाई के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करेगी. जंतर मंतर प्रदर्शन में क्या प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए क्या पैलेट गन का इस्तेमाल नियमों के तहत हुआ था या इसका गैर-जरूरी प्रयोग किया गया, कमेटी इसकी पूरी पड़ताल करेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रदर्शन स्थल पर मौजूद महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी और हिंसा के आरोपों की भी विस्तार से जांच की जाएगी ताकि सच सामने आ सके. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और कमेटी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट अदालत को सौंपेगी.

जांच कमेटी में कौन-कौन?

देश में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस, अर्धसैनिक बलों और अन्य सुरक्षाबलों द्वारा जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग के गंभीर आरोपों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय उच्चाधिकार जांच कमेटी (HPEC) का गठन किया है. इस जांच कमेटी में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रवि शंकर झा, दिल्ली हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस शालिंदर कौर, सीबीआई के पूर्व निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला और मेघालय के रिटायर्ड डीजी डॉ. एल.आर. बिश्नोई भी शामिल हैं. यह कमेटी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के संबंध में अधिकारियों द्वारा उठाए गए आरोपों पर भी विचार करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ