'दो हफ्ते में एक्सपर्ट की मीटिंग बुलाए CAQM', दिल्ली NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त तेवर

Supreme court important decision: दिल्ली NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने तीखे तेवर अपनाए. सुप्रीम कोर्ट ने एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट कमीशन(CAQM) के रवैये पर सवाल खड़ा किया. कोर्ट ने कहा कि एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन गम्भीर नहीं है. प्रदूषण के कारणों की तह तक जाने और इससे निपटने के लिए कोई दूरगामी समाधान खोजने में CAQM को कोई जल्दी नहीं है. पढ़ें प्रभाकर मिश्रा की रिपोर्ट.

supreme court

Supreme court important decision: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई के दौरान एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट कमीशन(CAQM) के रवैये पर सवाल उठाए. सुप्रीम कोर्ट ने एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन को निर्देश दिया कि वो दो हफ्ते में एक्सपर्ट की मीटिंग बुलाए. मीटिंग में प्रदूषण के जिम्मेदार कारणों पर विचार विमर्श हो. इसको लेकर रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए ताकि लोग भी जागरूक हो सके. कोर्ट ने कहा कि CAQM प्रदूषण की रोकथाम के लिए दूरगामी उपायों पर विचार करें. सबसे पहले उन वजहों का समाधान खोजा जाए, जिनके चलते सबसे ज़्यादा प्रदूषण हो रहा है. इसके अलावा दिल्ली बॉर्डर पर बने टोल प्लाजा को बढ़ते प्रदूषण का कारण बताते हुए हटाने का बंद करने की सीएक्यूएम की मांग को भी ठुकरा दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या आप प्रदूषण के कारणों की पहचान कर पाए

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस बागची की बेंच ने सीएक्यूएम से कहा कि “क्या आप प्रदूषण के कारणों की पहचान कर पाए हैं? इन दिनों बहुत सारा मटेरियल पब्लिक डोमेन में आ रहा है, एक्सपर्ट आर्टिकल लिख रहे हैं, लोग अपनी राय दे रहे हैं, वे हमें मेल पर भेजते रहते हैं। बेंच ने आगे कहा, “भारी वाहन प्रदूषण बढ़ाने में बड़ा योगदान दे रहे हैं, इसलिए पहला सवाल यह है कि इस समस्या से कैसे निपटें। 2 जनवरी को मीटिंग करके और यह कहकर कि हम दो महीने बाद आएंगे, यह हमें मंज़ूर नहीं है. CAQM अपनी ड्यूटी निभाने में नाकाम हो रहा है.”

बढ़ते प्रदूषण के मुख्य कारणों पर मांगी रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) को निर्देश दिया कि वह चरणबद्ध तरीके से लंबे समय के समाधानों पर विचार करना शुरू करे और अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स के रुख से प्रभावित हुए बिना टोल प्लाज़ा के मुद्दे पर भी विचार करे. साथ ही, CAQM को दो हफ़्ते में एक्सपर्ट्स की एक मीटिंग बुलाने और बढ़ते प्रदूषण के मुख्य कारणों पर एक रिपोर्ट सबमिट करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ