प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे 10 हजार एयर प्यूरीफायर

Delhi Air Pollution: दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में एयर प्यूरीफायर लगाने का ऐलान किया है और इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं. खुद गृह मंत्री आशीष सूद ने एयर प्यूरीफायर लगाने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि स्कूलों में बच्चे साफ हवा में सांस लें, इसलिए एयर प्यूरीफायर लगाने का फैसला किया गया है.

Delhi Minister Ashish Sood

दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है.

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला किया है. दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने ऐलान किया है कि राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों के सभी क्लासरूम में 10000 एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे. दिल्ली में ठंड के साथ-साथ बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला किया है.

विज्ञापन

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने ऐलान किया है कि राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों के सभी क्लासरूम में 10000 एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे, जिसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. प्रदूषण के कारण स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है, इसलिए बच्चों को स्कूलों में साफ हवा देने के लिए प्यूरीफायर लगाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

आस-पास के राज्य प्रदूषण का कारण

गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली का वायु प्रदूषण कोई सीजनल प्रॉब्लम नहीं है और न ही यह कोई ऐसी समस्या है, जो पिछले 10 महीनों में पनपी हो. दिल्ली के प्रदूषण का एक बड़ा कारण आस-पास के राज्यों से आने वाले प्रदूषक हैं. मौसम पर किसी का कोई कंट्रोल नहीं है. पिछले कुछ दिन से कुछ बेरोजगार राजनेता सरकार की आलोचना कर रहे हैं.

विज्ञापन

कभी EVM, कभी कोयला, कभी बिजली और कभी परमाणु ऊर्जा के एक्सपर्ट बनने वाले बेरोजगार नेता कहते हैं कि दिल्ली सरकार ने हरे-भरे इलाको में AQI मीटर लगाए हैं. साल 2017-18 में 20 स्टेशनों को ग्रीन-20 की सूची में जोड़ा गया था. इनमें जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, असोला वन्यजीव अभ्यारण्य, अलीपुर के ग्रामीण क्षेत्र, नेहरू नगर का कॉलेज शामिल था.

विज्ञापन

केजरीवाल का प्लान हुआ था रिजेक्ट

गृह मंत्री ने कहा कि इन 20 स्टेशनों में से कुछ में AQI लगाए गए थे, जिनका मकसद हवा को साफ करना नहीं, बल्कि आंकड़ों को जुटाना था. कुछ लोग कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण कम करने के लिए वैज्ञानिक तरीका अपनाया है. क्या तरीका अपनाया था? ऑड-ईवन का… NGT ने ऑड-ईवन प्लान के लिए फटकार लगाई थी और कहा था कि 100 सुझाव थे.

फिर उन्होंने एक और क्रांतिकारी कदम उठाया था कि लाल बत्ती पर इंजन को बंद और चालू करना. अगर वे यह मानते हैं कि दिल्ली में प्रदूषण धूल के कारण होता है तो उन्हें दिल्ली में सफाई मशीनें लगानी चाहिए थीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ