महिलाओं को मिलने वाले 1 हजार रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल को भेजा जेल, रोडशो में बोलीं सुनीता केजरीवाल

Sunita Kejriwal Road Show Highlights: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भले ही जेल में हैं। मगर आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल चुनाव प्रचार में जी जान से जुटी हैं। रविवार को उन्होंने दिल्ली में बड़ा रोड शो किया।

Sunita Kejriwal

आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट।

Sunita Kejriwal Road Show Delhi: लोकसभा चुनाव के मतदान नजदीक आने के साथ राजधानी दिल्ली में भी हलचल तेज होने लगी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली में विशाल रोड शो किया है। भारी जनसैलाब के बीच सुनीता केजरीवाल ने जेल का जवाब वोट से देने की मांग की, तो जनता ने भी दोनों हाथ उठाकर समर्थन देने का भरोसा जताया है।

विज्ञापन

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपए

विज्ञापन

रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल ने लोगों से आशीर्वाद लिया और कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सभी महिलाओं को एक हजार रुपए महीना देना चाहते थे। इसलिए उन्हें जेल भेज दिया गया लेकिन उनका प्रण जरूर पूरा होगा। आपके मुख्यमंत्री शेर हैं और वो सभी माताओं-बहनों को एक हजार रुपए महीना देकर ही दम लेंगे।

विज्ञापन

10 साल जेल में रहेंगे सीएम?

दिल्ली की देवली विधानसभा में रोडशो के दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहा कि सीएम को जबरन जेल भेजा गया है और अदालत ने भी उन्हें दोषी करार नहीं दिया है। अगर 10 साल मामले की जांच चलेगी तो क्या सीएम को 10 साल जेल में रखा जाएगा? पहले दोषी होने के बाद ही कोई शख्स जेल जाता था। लेकिन इन्होंने नया सिस्टम निकाला है। ये सरेआम गुंडागर्दी और तानाशाही है।

विज्ञापन

जनता के जान दांव पर लगाई

रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने जनता के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। उन्हें शुगर की बीमारी है। डॉक्टर ने अनशन करने से मना किया लेकिन आम आदमी के लिए उन्होंने दो बार लंबे-लंबे अनशन किए और 13-14 दिन कुछ नहीं खाया। जेल जाते ही उनका इंसुलिन बंद कर दिया गया, जिससे सीएम का शुगर 300 पहुंच गया।

विज्ञापन

चरम सीमा पर पहुंची तानाशाही

विज्ञापन

सुनीता केजरीवाल का यह रोडशो इंडिया गठबंधन के आप प्रत्याशी सहीराम पहलवान के लिए था। इस दौरान सुनीता केजरीवाल ने सत्तारुढ़ दल पर निशाना साधते हुए कहा कि तानाशाही चरम सीमा पर है। मगर अरविंद केजरीवाल शेर हैं, उन्हें कोई झुका नहीं सकता। केजरीवाल भारत मां के सच्चे लाल हैं और भारत मां की ये बेटी आपसे विनती करती है कि इस देश को बचा लो। तानाशाही लोकतंत्र को खत्म कर देगी। इसलिए 25 मई को मतदान करने जरूर जाएं और झाडू का बटन दबाकर सहीराम पहलवान को विजयी बनाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ