---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

क्या भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव ? कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली ने दिया ये जवाब

Delhi Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। अब उनके भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है, जिसे लेकर उन्होंने जवाब दिया।

---विज्ञापन---

Arvinder Singh Lovely Statement : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा के टिकट पर अरविंदर सिंह लवली के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसे लेकर अरविंदर सिंह लवली ने जवाब दिया है।

अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सिद्धांतों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पीड़ा का जिक्र करते हुए मैंने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जो मुझसे मिलने आए। उन्होंने कहा कि मेरे बारे में अफवाह फैलाई जा रही है कि मैंने लोकसभा टिकट के लिए इस्तीफा दे दिया, जोकि असत्य है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण के लिए करते हैं काम’, गोवा में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

---विज्ञापन---

पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से नहीं दिया इस्तीफा

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैंने सिर्फ दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है, न कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘1 नहीं 4-5 सीटों से चुनाव लड़ें तो भी…’, पीयूष गोयल ने कसा तंज; राहुल गांधी को दी खुली चुनौती

लवली ने सौरभ भारद्वाज को दिया जवाब

---विज्ञापन---

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने अरविंद सिंह लवली के इस्तीफे के बाद एक्स पर पोस्ट कर कहा कि क्या ईस्ट दिल्ली से बीजेपी अपना प्रत्याशी बदलने जा रही है। कांग्रेस नेता ने सौरभ भारद्वाज के बयान पर कहा कि मुझे लग रहा है कि वे अन्य पार्टियों की तरफ से भी फैसला लेते हैं। मैं उन्हें उनकी शुभकामना के लिए धन्यवाद देता हूं।

First published on: Apr 28, 2024 05:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola