Sukesh Chandrashekhar Arvind Kejriwal: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर चिट्ठी बम फोड़ा है। इस बार उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुकेश ने केजरीवाल पर जेल सुपरिंटेंडेंट के जरिए धमकियां भेजने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।
‘शिकायत वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव’
सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि जेल के अंदर से एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने जेल के नवनियुक्त सुपरिंटेंडेंट धनंजय रावत पर अरविंद केजरीवाल के कहने पर धमकाने और अपनी शिकायत वापस लेने का आरोप लगाया है। सुकेश ने कहा कि 2020 में जेल मंत्री रह चुके सत्येंद्र जैन के कहने पर सुपरिटेंडेंट धनंजय रावत को डेढ़ करोड़ रुपये दिया गया। साथ ही, 2021 में करीब 2 करोड़ रुपये की लग्जरी घड़ी भी दी गई।
‘सुपरिटेंडेंट रावत को जानबूझकर जेल में नियुक्त किया गया’
सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि सुपरिटेंडेंट रावत को जानबूझकर इस जेल में नियुक्त किया गया, ताकि मुझ पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा सके। सुकेश का तो यहां तक कहना है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तारीफ करने को लेकर अंतरराष्ट्रीय अखबारों में लेख छापने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये दिए गए थे। सोमनाथ भारती के जरिए ही यह पैसा विदेशी अखबारों तक भेजा गया। यह पैसा सोमनाथ भारती के ही एक रिश्तेदार की कंपनी से रूट किया गया था।
यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव में 2 बार मिली हार, फिर भी बनाया प्रत्याशी; कौन हैं बीजेपी के उत्तर पश्चिमी दिल्ली के कैंडिडेट?
सत्येंद्र जैन पर 10 करोड़ रुपये लेने का आरोप
जेल के अंदर से लिखे अपने आरोप पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर सत्येंद्र जैन को प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 10 करोड़ रुपये देने का जिक्र किया।बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। उसने पहले भी केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर आरोप लगाए हैं। एक बार सुकेश ने आम आदमी पार्टी पर 50 करोड़ रुपये वसूली का आरोप लगाया था। इसके अलावा, उसने आरोप लगाया था कि उससे जैन ने भी 10 करोड़ रुपये वसूले थे। हालांकि, इन सभी आरोपों को केजरीवाल ने खारिज कर दिया था।
कौन है सुकेश चंद्रशेखर?
सुकेश चंद्रशेखर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का रहने वाला है। उसने एक्ट्रेस लीन मॉरिया पॉल से शादी की, जिसने ठगी के खेल में इसका साथ भी दिया। सुकेश को पहली बार 17 साल की उम्र में 1.5 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें: कौन है योगेश टुंडा? गैंगस्टर काला जठेड़ी के बाद बना दूल्हा, लॉरेंस बिश्नोई से है गहरा रिश्ता
संबंधित खबरें
'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
1 hr agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
4 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
5 hrs agoक्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर? जानिए किन्हें नहीं मिलेगा स्मार्ट कार्ड
7 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल कर सकेंगी महिलाएं?
9 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में यौन उत्पीड़न मामलों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 3 महिला पत्रकारों ने लगाए हैं आरोप
11 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
1 day agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines