कौन है योगेश टुंडा? गैंगस्टर काला जठेड़ी के बाद बना दूल्हा, लॉरेंस बिश्नोई से है गहरा रिश्ता

Yogesh Tunda marriage: योगेश टुंडा अपनी प्रेमिका नीतू से शादी कर रहा है। अदालत ने उसे विकासपुरी के आर्य समाज मंदिर में शादी के लिए पैरोल दी है। पुलिस के अनुसार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर उसने कुख्यात टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल के अंदर हत्या की थी। इस हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Lawrence Bishnoi, Kala Jathedi, Yogesh Tunda

Yogesh Tunda marriage: काला जठेड़ी की शादी के बाद अब गैंगस्टर योगेश टुंडा की शादी हो रही है। निचली अदालत ने योगेश टुंडा को दिल्ली में शादी करने के लिए 6 घंटे का पैरोल दी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को विकासपुरी के आर्य समाज मंदिर में शादी समारोह रखा गया है। टुंडा किससे शादी करेगा फिलहाल पुलिस ने यह तो नहीं बताया है। पुलिस के अनुसार अदालत के निर्देश पर शादी में सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की थी

जानकारी के अनुसार योगेश टुंडा अपनी प्रेमिका नीतू से शादी कर रहा है। उसे शुक्रवार शाम तक विकासपुरी के मंदिर में शादी के लिए पैरोल दी गई है। सुरक्षा कारणों से पुलिस शादी के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर रही है। बता दें टुडा ने तिहाड़ जेल में सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की अपने साथियों संग हत्या की थी। इस हत्याकांड का वीडियो वायरल हुआ था। फिलहाल टुंडा तिहाड़ जेल में बंद है।

विज्ञापन

दोनों गैंग के बीच में पुरानी दुश्मनी है

योगेश टुंडा गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है। दरअसल, लॉरेंस के इशारे पर ही उसने कुख्यात टिल्लू ताजपुरिया की जेल के अंदर हत्या की थी। आरोप था कि टिल्लू ने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की कोर्ट में हत्या करवाई थी। गोगी टिल्लू गैंग का ही सदस्य था। इसी का बदला लेने के लिए टुंडा ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। दोनों गैंग के बीच में पुरानी दुश्मनी है।

लेडी डॉन और काला जठेड़ी की शादी 

टुंडा पर दिल्ली, हरियाणा समेत आसपास के राज्यों में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगना समेत अन्य संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। इससे पहले काला जठेड़ी ने लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से द्वारका के एक मैरेज हॉल में शादी की थी। उस समय पूरा मैरेज हॉल पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अत्याधुनिक हथियार के साथ वहां तैनात थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ