'महाठग' ने फोड़ा 'चिट्ठी बम', अरविंद केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप; सत्येंद्र जैन को भी नहीं बख्शा

Sukesh Chandrashekhar Arvind Kejriwal: सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुकेश ने केजरीवाल पर जेल सुपरिटेंडेंट के जरिए धमकी देने और शिकायत वापस लेने का आरोप लगाया है।

sukesh chandrashekhar arvind kejriwal

Sukesh Chandrashekhar ने Arvind Kejriwal पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन

Sukesh Chandrashekhar Arvind Kejriwal: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर चिट्ठी बम फोड़ा है। इस बार उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुकेश ने केजरीवाल पर जेल सुपरिंटेंडेंट के जरिए धमकियां भेजने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।

‘शिकायत वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव’

सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि जेल के अंदर से एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने जेल के नवनियुक्त सुपरिंटेंडेंट धनंजय रावत पर अरविंद केजरीवाल के कहने पर धमकाने और अपनी शिकायत वापस लेने का आरोप लगाया है। सुकेश ने कहा कि 2020 में जेल मंत्री रह चुके सत्येंद्र जैन के कहने पर सुपरिटेंडेंट धनंजय रावत को डेढ़ करोड़ रुपये दिया गया। साथ ही, 2021 में करीब 2 करोड़ रुपये की लग्जरी घड़ी भी दी गई।

विज्ञापन

‘सुपरिटेंडेंट रावत को जानबूझकर जेल में नियुक्त किया गया’

सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि सुपरिटेंडेंट रावत को जानबूझकर इस जेल में नियुक्त किया गया, ताकि मुझ पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा सके। सुकेश का तो यहां तक कहना है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तारीफ करने को लेकर अंतरराष्ट्रीय अखबारों में लेख छापने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये दिए गए थे। सोमनाथ भारती के जरिए ही यह पैसा विदेशी अखबारों तक भेजा गया। यह पैसा सोमनाथ भारती के ही एक रिश्तेदार की कंपनी से रूट किया गया था।

सत्येंद्र जैन पर 10 करोड़ रुपये लेने का आरोप

जेल के अंदर से लिखे अपने आरोप पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर सत्येंद्र जैन को प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 10 करोड़ रुपये देने का जिक्र किया।बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। उसने पहले भी केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर आरोप लगाए हैं। एक बार सुकेश ने आम आदमी पार्टी पर 50 करोड़ रुपये वसूली का आरोप लगाया था। इसके अलावा, उसने आरोप लगाया था कि उससे जैन ने भी 10 करोड़ रुपये वसूले थे। हालांकि, इन सभी आरोपों को केजरीवाल ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

कौन है सुकेश चंद्रशेखर?

सुकेश चंद्रशेखर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का रहने वाला है। उसने एक्ट्रेस लीन मॉरिया पॉल से शादी की, जिसने ठगी के खेल में इसका साथ भी दिया। सुकेश को पहली बार 17 साल की उम्र में 1.5 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ