Special Housing Scheme 2025: 4 दिन बाद दिल्ली में मिलेंगे सस्ते फ्लैट! डेट खत्म होने से पहले कर दें आवेदन

Special Housing Scheme 2025: दिल्ली में अफोर्डेबल प्राइज में लोगों के लिए दिल्ली प्राधिकरण ने फ्लैट निकाले हैं। इन फ्लैटों को खरीदने की तारीख नजदीक आ रही है। DDA की यह योजना क्या है? यहां पढ़िए पूरी जानकारी।

Special Housing Scheme 2025
विज्ञापन

Special Housing Scheme 2025: नए साल पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने तीन नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च की हैं। इन तीनों स्कीम को हर वर्ग के लोगों के लिए लाया गया है। यानी इसमें अमीर और गरीब अपनी सहूलत के हिसाब से फ्लैट खरीद सकते हैं। सभी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इन योजनाओं को डिजाइन किया गया है। इन योजनाओं में फ्लैट पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दिए जा रहे हैं। इन तीन योजनाओं में से एक है स्पेशल हाउसिंग योजना, जिसके तहत 18 फरवरी को फ्लैटों की ई-नीलामी कराई जाएगी। फ्लैटों के लिए पैसे जमा करने की आखिरी तारीख से लेकर सबकुछ जानिए।

क्या है डीडीए की योजना?

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने स्पेशल हाउसिंग स्कीम निकाली है। इस जिसमें फ्लैटों का आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा। हालांकि पहले से ही प्राधिकरण ने नीलामी की तारीख तय की हुई थी, लेकिन इसको आगे बढ़ाकर 18 फरवरी 2025 कर दिया। DDA इस स्कीम के तहत 110 फ्लैटों की ई-नीलामी करेगी। यह वो फ्लैट होंगे जो पिछली योजना में बिकने से रह गए थे। इस योजना में हाई इनकम ग्रुप (HIG), मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) और लो इनकम ग्रुप (LIG) वर्गों के लिए लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन

18 फरवरी को ई-नीलामी

DDA ने यह योजना 06.01.2025 को शुरू की थी, जिसके लिए आवेदन 14.01.2025 से खोल दिए गए थे। इसमें ईएमडी जमा करने की तारीख 04.02.2025 रखी गई। DDA ने चुनावों को देखते हुए नीलामी की तारीख को आगे बढ़ा दिया। जो ई-नीलामी 11 फरवरी को होने वाली थी उसको 18 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया। वहीं, ईएमडी जमा करने की अंतिम तारीख 17 फरवरी है।

कितनी जमा करनी होगी राशि?

DDA की इस स्कीम में जो भी लोग हिस्सा लेना चाहते हैं, उनके लिए कुछ शर्तें हैं। जिसमें सबसे पहले बयाना राशि जमा करनी होगी। आवेदकों को 17 फरवरी तक एलआईजी (1 बीएचके) के लिए 4,00,000 रूपये, एमआईजी (2 बीएचके) के लिए 10,00,000 रूपये और एचआईजी (3 बीएचके) के लिए 15,00,000 रूपये बयाना राशि जमा करनी होगी। इसके बाद ही ई-नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ