---विज्ञापन---

दिल्ली

DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में कब तक होगी सस्ते फ्लैटों की बुकिंग? देखिए पूरी डिटेल

DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में सस्ता घर खरीदने का मौका दिया जा रहा है। DDA ने हाउसिंग स्कीम में 500 नए फ्लैटों को जोड़ा है, जिसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। जानिए फ्लैटों की कब तक बुकिंग की जाएगी?

DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में अफोर्डेबल प्राइस में फ्लैट दिए जा रहे हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नए साल के मौके पर तीन नई हाउसिंग स्कीम का ऐलान किया था। डीडीए की इन स्कीम्स को हर वर्ग के लिए लाया गया है। हालां कि इन स्कीम के लिए आवेदन बंद कर दिए गए हैं और बुकिंग शुरू कर दी गई है। वहीं, लोगों की मांग को देखते हुए डीडीए ने सबका घर आवास योजना में 500 नए फ्लैट जोड़े हैं। इस फ्लैटों की बुकिंग कल से शुरू कर दी गई है। जानिए कौन लोग कब तक बुकिंग कर सकते हैं?

सबका घर आवास योजना

सबका घर आवास योजना के तहत DDA ने 6,810 फ्लैट लॉन्च किए हैं। यह फ्लैट EWS, LIG, MIG और HIG वर्ग के लिए निकाले हैं। इन फ्लैटों पर 25 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। सभी प्लॉट लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में निकाले गए हैं, जिनकी बुकिंग 15 जनवरी से शुरू हो गई है। जिन 500 फ्लैटों को हाल ही में ऐड किया गया है उनके लिए  बुकिंग 30 जनवरी से की जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: DDA Flats: दिल्ली में कल से शुरू होगी सस्ते फ्लैटों की बुकिंग, देखिए योजना से जुड़ी पूरी डिटेल

500 फ्लैटों के लिए बुकिंग कब तक?

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की तीन हाउसिंग स्कीम में से एक सबका घर आवास योजना है। जिसमें लोगों की मांग को देखते हुए प्राधिकरण ने 500 नए फ्लैट जोड़ दिए हैं। इन फ्लैटों की बुकिंग 30 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। सभी 500 EWS फ्लैट्स हैं, जो नरेला के अलग-अलग पॉकेट में निकाले गए हैं। इन फ्लैटों की कीमत 8 लाख से शुरू होती है, जो 13 लाख, 23 से 24 लाख रुपये तक रहेगी। इन फ्लैटों की बुकिंग 30 जनवरी से मार्च के महीने तक की जाएगी। वहीं, 6,810 फ्लैटों की बुकिंग भी 15 जनवरी से 3 मार्च तक की जाएगी।

---विज्ञापन---

DDA Housing Scheme 2025

इस योजना के तहत उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पहले सैनिक थे या वीरता-अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता, विकलांग व्यक्ति, महिलाएं, युद्ध विधवाएं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के होंगे। योजनाओं से जुड़ी जानकारी के लिए डीडीए की ऑफिशियल साइट या ऑफिस में जा सकते हैं। जहां पर लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए हेल्प डेस्क लगी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड के बाद ‘भारत पर्व 2025’ की होगी शुरुआत, जानिए टाइमिंग, जगह और दिशानिर्देश

First published on: Jan 31, 2025 11:47 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola