Sonam Wangchuk Big announcement : सफदरजंग अस्पताल में भर्ती पर्यावरणविद् और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने संसद सदस्यों को एक पत्र लिखकर अनशन खत्म करने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने शर्त रखी है कि यदि सरकार हाल ही में हुए पेपर लीक जैसी शिक्षा प्रणाली की विफलताओं पर जवाबदेही तय करे या विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद उनसे मिलकर संसद के मानसून सत्र में शिक्षा में जवाबदेही का मुद्दा उठाने का आश्वासन दें तो वे 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म कर देंगे. वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने उन्हें किसी निजी अस्पताल में ट्रांसफर करने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था, जिसे राहत नहीं मिल सकी.
सोनम वांगचुक तोड़ देंगे अनशन अगर पूरी हो ये शर्त, पत्नी गीतांजलि का जंतर-मंतर से ऐलान
अनशन खत्म करने की 3 मुख्य शर्तें
19 जुलाई की तारीख से जारी और सफदरजंग अस्पताल से लिखे गए पत्र में सोनम वांगचुक ने स्पष्ट किया है कि वे अनशन वापस लेने को तैयार हैं, बशर्ते उनकी मुख्य मांगों पर संसद में गंभीर चर्चा का आश्वासन मिले. वांगचुक ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उनकी गतिविधियों और संवाद पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं.
- पेपर लीक और शिक्षा विफलता पर जवाबदेही: सरकार संसद में शिक्षा प्रणाली में हो रही बार-बार पेपर लीक जैसी गड़बड़ियों की जिम्मेदारी स्वीकार करे.
- संसद द्वार पर आश्वासन: यदि वांगचुक और सीजेपी का नेतृत्व संसद भवन के प्रवेश द्वार तक पहुंचता है तो विभिन्न दलों के सांसद वहां आकर उन्हें मुद्दा उठाने का आश्वासन दें.
- अस्पताल में मुलाकात: यदि स्वास्थ्य कारणों से वांगचुक संसद द्वार तक जाने में असमर्थ रहते हैं तो सांसदों को अस्पताल आकर उनसे मिलना होगा और संसद के मानसून सत्र में इस विषय को उठाने की प्रतिबद्धता जतानी होगी.
CJP का ‘संसद चलो’ मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले आयोजित इस मार्च में लगभग 20,000 समर्थकों के जंतर-मंतर पर एकत्र होने का दावा किया गया है. संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही यह मुद्दा सरकार और विपक्ष दोनों के लिए रणनीतिक रूप से अहम बन गया है. वांगचुक ने बार-बार जोर दिया है कि उनका यह मार्च पूरी तरह अहिंसक और शांतिपूर्ण रहे ताकि असामाजिक तत्व इसका दुरुपयोग न कर सकें.
सोनम वांगचुक की सेहत पर सफदरजंग से बड़ा अपडेट, डॉ. मनीषा ने बताया-अब कैसी है तबीयत
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
2 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
3 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
9 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
19 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
22 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
22 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines