सोनम वांगचुक की सेहत पर सफदरजंग से बड़ा अपडेट, डॉ. मनीषा ने बताया-अब कैसी है तबीयत

Sonam Wangchuk Health Update: सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर सफदरजंग अस्पताल ने पांचवां हेल्थ बुलेटिन जारी किया है. लंबे अनशन के कारण उनके शरीर पर काफी तनाव है, जिसके चलते डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रही है. राहत की बात यह है कि उनके ब्लड टेस्ट में थोड़ा सुधार देखने को मिला है.

Sonam Wangchuk Health Update, Dr Prof Manisha Bais Thakur, Safdarjung Hospital Delhi

Sonam Wangchuk Health Update : लद्दाख के मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर दिल्ली के वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल ने पांचवां हेल्थ बुलेटिन जारी किया है. अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है. सफदरजंग अस्पताल की मेडिसिन विभाग की एचओडी (HOD) डॉ. प्रोफेसर मनीषा बैस ठाकुर ने बताया कि सोनम वांगचुक को इस समय डॉक्टरों की विशेष देखरेख में रखा गया है. राहत की बात यह है कि फिलहाल उनके सभी महत्वपूर्ण शारीरिक मानक पूरी तरह स्थिर हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, हाल ही में हुए उनके ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट में हल्का सुधार भी देखा गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे अनशन के कारण शरीर पर बढ़ा तनाव

डॉक्टरों ने साफ किया है कि लंबे समय तक अनशन पर रहने की वजह से सोनम वांगचुक के शरीर पर काफी ज्यादा शारीरिक तनाव पड़ा है. इसी व्यापक प्रभाव को देखते हुए उन्हें अभी डिस्चार्ज नहीं किया जा सकता और अगले 24 घंटों तक डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

एम्स और सफदरजंग के विशेषज्ञ जुटे

वांगचुक के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल और एम्स (AIIMS), नई दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम तैनात की गई है. VMMC, सफदरजंग अस्पताल और एम्स, नई दिल्ली के डॉक्टरों का कहना है कि अनशन के असर की वजह से शरीर में कोई भी अचानक जटिलता या मेडिकल इमरजेंसी आ सकती है. ऐसे में किसी भी संभावित खतरे को समय रहते भांपने और तुरंत इलाज शुरू करने के लिए 24 घंटे की क्लीनिकल मॉनिटरिंग और लगातार चिकित्सकीय हस्तक्षेप बहुत जरूरी है. अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सोनम वांगचुक को सभी जरूरी और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ