सोनम वांगचुक तोड़ देंगे अनशन अगर पूरी हो ये शर्त, पत्नी गीतांजलि का जंतर-मंतर से ऐलान

Sonam Wangchuk fast update: दिल्ली के सफजरगंज अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक 20 जुलाई को अपना अनशन समाप्त कर सकते हैं. उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने जंतर-मंतर पर समर्थकों के बीच यह बड़ा ऐलान किया है. हालांकि, इसके लिए उन्होंने राजनीतिक नेताओं के सामने एक खास शर्त रखी है.

Sonam Wangchuk fast update, Geetanjali Angmo, Sonam Wangchuk hospital news, Parliament Monsoon Session, Ladakh protest news hindi

Sonam Wangchuk fast update : लद्दाख के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कल यानी 20 जुलाई को अपनी भूख हड़ताल खत्म कर सकते हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो रविवार शाम को सोनम वांगचुक का एक खास संदेश लेकर समर्थकों के बीच पहुंची थीं. उन्होंने बताया कि अगर राजनीतिक नेता इस बात का ठोस आश्वासन देते हैं कि वे कल से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में शिक्षा में जवाबदेही का मुद्दा उठाएंगे तो सोनम वांगचुक अपनी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे. इसके लिए नेताओं को कल व्यक्तिगत रूप से अस्पताल जाकर सोनम वांगचुक से मुलाकात करनी होगी और आंदोलन के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतानी होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

गीतांजलि आंग्मो ने स्पष्ट किया कि वांगचुक आंदोलन को खत्म नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसे लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए एक रणनीतिक मोड़ दे रहे हैं. उधर, सोमवार से शुरू हो रहे संसद सत्र को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा अभूतपूर्व रूप से बढ़ा दी गई है.

संसद मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण होना चाहिए

आपको बता दें कि 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘संसद चलो मार्च’ से ठीक पहले आए इस संदेश ने आंदोलन को एक नया मोड़ दे दिया है. गीतांजलि ने जंतर-मंतर पर जमा समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक ने अनुरोध किया है कि 20 जुलाई का हमारा यह मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण होना चाहिए. साथ ही उन्होंने समर्थकों को सचेत किया कि वे इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का किसी भी तरह से गलत इस्तेमाल न होने दें.

विज्ञापन

हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं गीतांजलि

सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने मुख्य न्यायाधीश (CJI) से इस मामले में तत्काल सुनवाई करने का अनुरोध किया है. इससे पहले, दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक की पत्नी की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें मांग की गई थी कि सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जाए. हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब डॉ. गीतांजलि ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने सोमवार को ही मामले की सुनवाई की मांग की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ