Shraddha Walker Murder Case: मुंबई की श्रद्धा वाकर को अपनी हत्या का पहले ही शक हो गया था। श्रद्धा ने वारदात से पहले अपनी एक दोस्त को SOS भेजा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के पालघर में रहने वाले श्रद्धा के दोस्त ही सबसे पहले सितंबर में उसकी किसी भी तरह की जानकारी न होने की जानकारी दी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतका के दोस्त ने बताया कि श्रद्धा और आफताब के बीच कई बार झगड़े होते थे। उसने बताया कि एक बार श्रद्धा ने मुझसे व्हाट्सएप पर संपर्क किया और उसे घर वापस ले जाने के लिए कहा। उसने कहा कि अगर वह उस रात उसके (आफताब) साथ रही, तो वह उसे मार डालेगा।
पुलिस के पास जाने की दी थी धमकी
श्रद्धा की ओर से मदद मांगने के बाद उसका दोस्त अपने अन्य साथियों के साथ आफताब के छतरपुर वाले फ्लैट पर पहुंचा और श्रद्धा से मुलाकात की। इसके बाद श्रद्धा के दोस्तों ने चेतावनी भी दी कि अगर दोबारा ऐसी बात हुई तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी जाएगी, हालांकि इस दौैरान आफताब ने माफी मांगी जिसके बाद श्रद्धा के दोस्त वहां से चले गए।
श्रद्धा के दोस्त ने बताया कि बाद में उनका संपर्क नहीं हो पाया। जब दो महीने से ज्यादा समय तक बातचीत नहीं हो पाई तो उसे चिंता होने लगी। मैंने कॉमन फ्रेंड्स और अन्य लोगों से श्रद्धा के बारे में पूछना शुरू किया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी न मिलने पर मैंने इस बारे में उसके भाई को जानकारी दी और कहा कि श्रद्धा से कुछ महीनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है और हमें पुलिस से मदद लेनी चाहिए।
दोस्त की आशंका के बाद श्रद्धा के पिता ने पुलिस से किया संपर्क
इस बात का पता चलने पर श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया। पुलिस के मुताबिक, कुछ महीने पहले दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी, जब श्रद्धा ने आरोपी को शादी करने के लिए कहा। श्रद्धा की इस बात से आफताब नाराज हो गया और फिर उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
अभी पढ़ें – Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा के पिता को ‘लव जिहाद’ एंगल पर शक, अबतक 13 टुकड़े बरामद
हत्या के बाद आरोपी आफताब पूनावाला ने 27 साल की श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और फिर कई दिनों तक उसे फ्रीज में संभालकर भी रखा। इसके बाद वह एक-एक कर शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा। सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी आफताब को दबोच लिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
16 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
23 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines